फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Congress workers burnt effigy of Dwarahat MLA

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने द्वाराहाट विधायक का पुतला फूंका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Congress workers burnt effigy of Dwarahat MLA
चंपावत जिला मुख्यालय में द्वाराहाट विधायक का पुतला दहन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने द्वाराहाट के भाजपा विधायक महेश नेगी का पुतला फूंका। उन्होंने सरकार से आरोपी विधायक महेश नेगी को बर्खास्त करने और मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन

कहा कि जल्दी ही पीड़ित महिला को न्याय नहीं दिया गया तो कांग्र्रेस की ओर से उग्र आंदोलन किया जाएगा। पुतला दहन करने वालों में नगर पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी, योगेश खर्कवाल, मोनू नेगी, छात्र संघ अध्यक्ष रोहित कार्की, नाथ सिंह बोहरा, अभिषेक गंगोला, दीपांशु चतुर्वेदी, मयक बोहरा, अंकित खर्कवाल, आकाश टम्टा, शेखर सिंह, बसंत जोशी, योगेश महर, गौरव टम्टा आदि मौजूद रहे। इधर लोहाघाट में भी कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार और आरोपी विधायक का पुतला फूंका। सरकार से आरोपी विधायक के खिलाफ केस दर्ज करने और उनका डीएनए टेस्ट कराने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह देऊ ,पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष भगीरथ भट्ट, नवीन जोशी, कविराज मौनी, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष प्रकाश माहरा, युकां उपाध्यक्ष भुवन चौबे, बाराकोट ब्लाक अध्यक्ष प्रहलाद अधिकारी, चिराग फर्त्याल, अशोक फर्त्याल, प्रदीप देव, शुभम ढेक, सोनम बोहरा, लोकेश पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed