फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Congress protests in protest against farmers bill

किसान बिल के विरोध में कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Congress protests in protest against farmers bill
चंपावत कलक्ट्रेट में किसानों के समर्थन में धरना देते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। कृषि विधेयकों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन कर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से संसद में पारित कृषि विधेयक पूरी तरह किसान विरोधी हैं। इन विधेयकों से छोटे किसानों को कोई लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसान पहले से ही कर्ज में डूबे रहते हैं। सरकार की ओर से पारित इस विधेयक से किसान और अधिक कर्ज में डूब जाएंगे। सरकार की ओर से इस विधेयक का विरोध कर रहे किसानों पर लाठी चार्ज किया जा रहा है, जो इस देश के लिए शर्म का विषय है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह देव और युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन करने वालों में पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, उमेश खर्कवाल, श्याम सिंह कार्की, चिराग फर्त्याल, उमेद सिंह माहरा, अजय प्रहरी, ललित पाटनी, धीरज जोशी, पुष्कर सिंह, चतुर सिंह, गोलू गंगोला, नाथ सिंह आदि कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन

लोहाघाट में कांग्रेसियों ने निकाला मशाल जुलूस
लोहाघाट (चंपावत)। युवा कांग्रेस की पहल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ मशाल जुलूस निकाला। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसान विरोधी विधेयक पारित कर किसानों के हितों की अनदेखी की है। युवा कांग्रेस जिला महासचिव चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शीतला माता मंदिर से वीर कालू सिंह माहरा चौक तक मशाल जुलूस निकाला। केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मशाल जुलूस में कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह देऊ, भगीरथ भट्ट, नवीन मुरारी, योगेश मेहता, मनोहर सिंह ढेक, लोकेश पांडेय, मिक्की बोहरा, राजू ढेक, भुवन चौबे, नितिन मुरारी, जगत सिंह, मोहन कार्की आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed