फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Congress protested.

क्राइम ब्रांच की जांच के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Congress protested.
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास के खिलाफ क्राइम ब्रांच की जांच के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में सांकेतिक धरना, प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी के आवास पर एकत्र कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कोरोना संक्रमण के दौर में मानवता की मदद के लिए कार्य कर रहे युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ जांच करना केंद्र सरकार की ओछी मानसिकता को दर्शाता है।
विज्ञापन

सरकार को कोरोना से निपटने के लिए आगे आने चाहिए न कि संकट की घड़ी में मानवता की मदद कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। कार्यकर्ताओं का कहना था कि संकट की इस घड़ी में भाजपा राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से काम कर रही है। धरना, प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष प्रताप सिंह महराना, पूर्व सभासद अनीता प्रहरी, बबीता प्रहरी, काव्या प्रहरी, अमर कुमार, नितिन प्रहरी, राकेश कुमार, धीरज कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed