फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Congress protested

Champawat News: रसोई गैस के दाम बढ़ने पर भड़के कांग्रेस कार्यकर्ता, सरकार का पुतला फूंका

Thu, 02 Mar 2023 09:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 02 Mar 2023 09:34 PM IST
विज्ञापन
Congress protested
महंगाई के विरोध में चंपावत में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
चंपावत। गैस सिलिंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी से भड़के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. महेश ढेक और पीसीसी के पूर्व सदस्य उमेश खर्कवाल के नेतृत्व में केंद्र सरकार का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया।

बृहस्पतिवार को यहां स्टेशन रोड पर प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता ने कहा कि महंगाई कम करने के नाम पर सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार के कार्यकाल में बेतहाशा महंगाई ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। घरेलू गैस सिलिंडर में 50 और व्यावसायिक सिलिंडर में 351 रुपये की बढ़ोतरी से आम लोगों से लेकर व्यापारियों के लिए मुश्किल बढ़ गई है। पुतला दहन करने वालों में कांग्रेस के जिला महामंत्री निर्मल तड़ागी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन सिंह अधिकारी, नगर उपाध्यक्ष विवेकानंद जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश बोहरा, अशोक वर्मा, धीरज सिंह नेगी, मुरलीधर जोशी, जगदीश जोशी, दिग्विजय सिंह कार्की, नाथ सिंह बोहरा, केशव राम आदि शामिल थे।
विज्ञापन




गैस सिलिंडर की बेतहाशा कीमतों से होली का रंग फीका
चंपावत। रंग पड़ने के साथ ही होली का पर्व बृहस्पतिवार से शुरू हो गया लेकिन घरेलू और व्यवसायिक गैस सिलिंडर की बेतहाशा कीमतों ने होली के रंग को फीका कर दिया है। एलपीजी के बढ़े दाम ने लोगों काे परेशान कर दिया है। होली पर गुजिया, सेम, नमकीन सहित तमाम पकवान बनाने की परंपरा है। अब इन व्यंजनों को बनाने के लिए अधिक चपत लगेगी। इससे महिलाओं में गुस्सा है। उनका कहना है कि एक झटके में 50 रुपये बढ़ने से 14 किलो 200 ग्राम सिलिंडर की कीमत 1140.50 रुपये हो गई है। महिलाओं का कहना है कि सरकार ने होली का तोहफा देने के बजाय महंगाई का झटका दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृहणी अल्का साह कहना है कि रसोई गैस सिलिंडर की बेकाबू कीमतों ने होली पर्व की मिठास को कम कर दिया है। परंपरा निभाने के लिए होली व्यंजन तो बनाएंगे, लेकिन महंगाई की मार नहीं भूलेंगे। ईश्वरी सक्टा का कहना है कि होली पर्व पर गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाना उचित नहीं है। किरन राय का कहना है कि सरकार का वादा तो महंगाई कम करने का था, लेकिन सिलिंडर के बढ़े दामों ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed