फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Congress got a setback before the elections in Lohaghat

लोहाघाट में चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा झटका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Congress got a setback before the elections in Lohaghat
Congress got a setback before the elections in Lohaghat
लोहाघाट (चंपावत)। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस से टिकट के दावेदार रहे कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य प्रशांत वर्मा को पार्टी का टिकट न मिलने से नाराज उनके 64 समर्थकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कार्यकर्ताओं ने पार्टी संगठन पर उनकी उपेक्षा कर उनके पसंदीदा नेता को पार्टी प्रत्याशी न बनाने का आरोप लगाया है। हालांकि प्रशांत वर्मा ने इस्तीफा नहीं दिया है। वह भी जल्द इस्तीफा देकर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरने का मन बना रहे हैं।
विज्ञापन

टीआरसी में सोमवार को हुई बैठक में प्रशांत के समर्थकों ने पार्टी के निर्णय को गलत बताया। कार्यकर्ताओं ने प्रशांत को निर्दलीय चुनाव मैदान में उतारने पर चर्चा की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर प्रशांत निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराते हैं तो भी उनका पूरा समर्थन किया जाएगा। वहीं प्रशांत ने बताया कि उन्होंने पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया है, हालांकि पार्टी के निर्णय से वह काफी आहत हैं। वह निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरने पर विचार विमर्श कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष को भेजे इस्तीफा पत्र में पूर्व ब्लॉक प्रमुख उषा देवी, मंडी समिति के पूर्व सदस्य डीडी पांडेय, लोकेश पांडेय, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष रोहित ढेक, कांग्रेस युवा संगठन के प्रदेश सचिव रवि सिंह माहरा आदि नाम प्रमुख हैं। इधर जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत का कहना है कि पार्टी से कार्यकर्ताओं का इस्तीफा देने की जानकारी उन्हें नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed