फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Congress furious over inflation, demonstrated at petrol pump

महंगाई पर बिफरी कांग्रेस, पेट्रोल पंप पर किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Congress furious over inflation, demonstrated at petrol pump
महंगाई के विरोध में चंपावत पेट्रोल पंप में खाली सिलिंडर के साथ प्रदर्शन करते कांग्रेस पदाधिकारी - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत/टनकपुर/बनबसा। भले ही तीन नवंबर को डीजल की कीमतों में 12 रुपये और पेट्रोल में 11 रुपये से अधिक कमी आई हो, लेकिन कांग्रेस इसे महज सियासी पैतरा बता भाजपा सरकार को घेर रही है। इसके तहत रविवार को जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत और सेवादल प्रभारी हरीश चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने पेट्रोल पंप पर खाली सिलिंडर लेकर विरोध, प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार कोरोना काल में पेट्रोल में 23 रुपये और डीजल में 26 रुपये से अधिक बढ़ा चुकी है। सरकार को डीजल, पेट्रोल समेत रसोई गैस सिलिंडर के घरेलू और व्यावसायिक सिलिंडर की कीमतों में भी कटौती करनी चाहिए।
विज्ञापन

चंपावत में चेयरमैन विजय वर्मा, युकां जिलाध्यक्ष सूरज प्रहर, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमला मेहरा, किसान मोर्चा अध्यक्ष जगदीश पांडेय, एडवोकेट श्याम कार्की, सतीश जुकरिया, सौरभ साह, जगदीश जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टनकपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में पेट्रोल पंप के पास केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इनमें पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश राम, नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी पिंकी, गोपाल बिष्ट, खालिद अंजुम, विजयपाल शर्मा, मोहन थापा, नवीन बोहरा, गजेंद्र पाल आदि थे।

बनबसा के पेट्रोल पंप पर पहुंचे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश चंद, नगर अध्यक्ष कपिल भार्गव, सुरेश सामंत, दिनेश चंद, रोहित भट्ट, जीत वर्मा, शंकर चंद, जतिन चंद आदि ने महंगाई का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed