फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Confusion among villagers regarding joining Nagar Panchayat

Champawat News: नगर पंचायत में शामिल होने को लेकर ग्रामीणों में असमंजस

Sun, 04 Feb 2024 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 04 Feb 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Confusion among villagers regarding joining Nagar Panchayat
पाटी (चंपावत)। पाटी तहसील को जहां 15 साल बाद शनिवार को कैबिनेट में पाटी तहसील को नगर पंचायत का दर्जा मिल गया है तो वहीं पाटी मुख्यालय से जौलाड़ी गांव के साथ ही तोली,बरोला तोक के लोगों में नगर पंचायत में शामिल होने में असमंजस बना है। यहां पाटी खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय, पाटी महाविद्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटी जौलाड़ी ग्राम सभा में ही है। जौलाड़ी ग्राम सभा के अंतर्गत तोली, बरोला, पम्तोला,जौलामेल सिम्टी आदि तोक आते हैं।
विज्ञापन

जौलाड़ी ग्राम प्रधान आशा देवी ने बताया कि बग्वाल मेले के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी की पाटी को नगर पंचायत की घोषणा से पूर्व ही पाटी खंड विकास अधिकारी को पाटी नगर पंचायत में शामिल नहीं होने को लेकर ज्ञापन दिया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क से मकानों की दूरी होने के कारण नगर पंचायत से मिलने वाली सुविधाएंं नहीं मिलने की आशंका है। इससे क्षेत्र के लोगों में असमंजस की स्थिति है। खंड विकास अधिकारी सुभाष चंद्र लोहनी ने बताया कि जौलाड़ी ग्राम पंचायत की ओर से सात आठ माह पूर्व नगर पंचायत में शामिल न होने का ज्ञापन दिया गया था। इसे लेकर ग्रामीणों को समझाया भी गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed