फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Computerized machine will check milk

कंप्यूटराइज्ड मशीन से होगी फैट, एसएनएफ की जांच

Sun, 05 Jun 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। Updated Sun, 05 Jun 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Computerized machine will check milk
दूध की नपत - फोटो : अमर उजाला

चंपावत। अब दुग्ध उत्पादकों को दूध की कीमतों को लेकर किसी तरह संशय नहीं रहेगा। उन्हें गुणवत्ता के हिसाब से अपने दूध का दाम मिल सकेगा। ये संभव हो रहा है डेटा प्रोसेसिंग मिल्क केल्कुलेटिंग यूनिट (डीपीएमसीयू) मशीन से। इस मशीन को जिले की 15 दुग्ध संघ में लगाया जा चुका है। एक साल के भीतर इसे  कई अन्य समितियों में भी लगाया जाएगा।

विज्ञापन


चंपावत जिले में दूध का उत्पादन खूब होता है। 176 दुग्ध संघ समितियों के 3500 दुग्ध उत्पादकों के जरिए रोजाना तकरीबन 9000 लीटर दूध एकत्र होता है, लेकिन इस दूध की कीमत को लेकर उत्पादकों में अक्सर संशय रहता था। समितियों में मैन्युल तरीके से दूध  की गुणवत्ता मापन से अक्सर खामियों होती थी।
विज्ञापन


खासकर अधिक गुणवत्ता वाले दूध उत्पादक को नुकसान होता था, पर अब उन्हें इससे निजात मिल सकेगी। दुग्ध संघ प्रबंधक राजेश मेहता ने बताया कि जिले में 15 दुग्ध समितियों में डीपीएमसीयू मशीन पिछले सप्ताह लगाई जा चुकी है। सुयालखर्क, मुड़ियानी, ललुवापानी, पुनावे, मल्ला मानर, डिंगडई, हरिपुरा, गौड़ी, बचकड़िया, पाटन, चौड़ाराजपुरा, मोत्युराज, दुध पोखरा समिति के अलावा किमतोली, चंपावत दुग्ध संघ प्लांट में इस मशीन को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मशीन लगने वाली सुयालखर्क दुग्ध समिति के सचिव कैलाश चंद्र जोशी का कहना है कि मशीन से दुग्ध उत्पादक फैट, सॉलिड नॉट फैट (एसएनएफ), दूध की मात्रा, मिलने वाली कीमत तुरंत जानी जा सकेगी। इसकी एक स्लिप समिति में दूध बेचने वाले को हाथोंहाथ दी जा रही है। इस व्यवस्था से पारदर्शिता, दूध का सही दाम उत्पादकों को मिल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed