{"_id":"579a3a154f1c1b967021e304","slug":"completion-of-summer-camp-in-champawat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने सीखी आत्मरक्षा की बारीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने सीखी आत्मरक्षा की बारीकियां
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Thu, 28 Jul 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में समर कैंप का समापन
- फोटो : अमर उजाला
लोहाघाट (चंपावत)। सोबाकान तानाका सितोरियो कराटे डू चंपावत की ओर से युवा भवन में चल रहे 30 दिनी समर कराटे कैंप का समापन हो गया है। इस दौरान 60 बच्चों को किक, पंच, ब्लाक, विशेष सेल्फ डिफेंस, अटैक आदि का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
संरक्षक लक्ष्मण सिंह बिष्ट की अध्यक्षता, रमेश मुरारी और दीपक अधिकारी के संचालन में हुए समारोह में काठमांडू से विशेष रूप से बच्चों को प्रशिक्षण देने आए कोच सैनेश श्रेष्ठा के प्रति आभार जताया। बृहस्पतिवार को राज्यसभा सदस्य प्रतिनिधि विजय माहरा ने समर कैंप का समापन किया।
विज्ञापन
प्रशिक्षण ले रहे मोहित बिष्ट, ज्योति बिष्ट, साक्षी बिष्ट, यशराज करायत, रश्मि मुरारी आदि का कहना था कि प्रशिक्षण के दौरान मिले ज्ञान से उनमें काफी आत्मविश्वास बढ़ा है। इस दौरान काठमांडू के कोच सैनेश श्रेष्ठा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान हर्ष कार्की, गुड्डू कनौजिया, भरत भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन