{"_id":"65b7de9c0a349abe8206e104","slug":"competition-orgnised-in-district-champawat-news-c-8-1-hld1026-300547-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: चित्रकला में नेहा, स्लोगन में कर्तव्य प्रथम रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: चित्रकला में नेहा, स्लोगन में कर्तव्य प्रथम रहे
Mon, 29 Jan 2024 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 29 Jan 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत राजकीय बालिका इंटर काॅलेज में कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं की सड़क सुरक्षा विषय पर चित्रकला, निबंध, स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चित्रकला में नेहा अटवाल, स्लोगन में कर्तव्य पांडेय, निबंध में राकेश सिंह देउपा ने प्रथम स्थान पाया। विजेताओं के नाम प्रदेश स्तर के लिए भेजे जाएंगे।
सोमवार को राबाइंका में एआरटीओ सुरेंद्र कुमार, प्रधानाचार्या गीता चंद की देखरेख में हुई प्रतियोगिता में कई स्कूल के 135 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह रहा। चित्रकला में जीजीआईसी की नेहा अटवाल पहला, कालेज की दीपिका कुमारी ने दूसरा, नंदा कांन्वेेंट स्कूल की आयुषी प्रजापति ने तीसरा स्थान पाया। स्लोगन प्रतियोगिता में विवेकानंद विद्यामंदिर के कर्तव्य पांडेय पहला, जीजीआईसी की इशिता शर्मा ने दूसरा, काॅलेज की तानु कश्यप ने तृतीय स्थान पाया। निबंध प्रतियोगिता में विवेकानंद विद्या मंदिर के राकेश सिंह देउपा प्रथम, विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज के आदित्य तिवारी ने दूसरा और विवेकानंद विद्यामंदिर इंटर काॅलेज के तरुण कुमार ने तृतीय स्थान पाया। इस दौरान एसएसआई बीएस बिष्ट, टीएसआई आनंद सिंह बिष्ट, जेसी भटट, नवल किशोर तिवारी, शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।