{"_id":"65b7df62e68b7385ed0376c4","slug":"competition-orgnised-in-district-champawat-news-c-229-1-shld1009-105066-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: चांदनी और हरीश को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक का पुरस्कार दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: चांदनी और हरीश को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक का पुरस्कार दिया
Mon, 29 Jan 2024 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 29 Jan 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। अमोड़ी डिग्री कॉलेज के सात दिनी एनएसएस शिविर का समापन हो गया है। शिविर में चांदनी बोहरा और हरीश जोशी को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक का पुरस्कार दिया गया।
सोमवार को सातवें दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता खीमानंद भट्ट, प्राचार्य अजीता दीक्षित और सुमन पांडे ने किया। उन्होंने कहा कि एनएसएस हमें समाज हित में मिलकर काम करना सिखाता है। इस अवसर पर नशा उन्मूलन पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। संचालन संजय कुमार ने किया। कई दिनों के कार्यक्रमों में स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी पुष्पा, दिनेश गुप्ता, संजय कुमार, रंजना सिंह, संजय कुमार गंगवार, अतुल कुमार मिश्र, हरीश जोशी, दिनेश रावत आदि मौजूद रहे। संवाद