{"_id":"6455399cd46ceb4e420d94e6","slug":"competition-is-started-champawat-news-c-8-1-131605-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: उद्घाटन मैच में बेट्टा एकादश की टीम ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: उद्घाटन मैच में बेट्टा एकादश की टीम ने मारी बाजी
Fri, 05 May 2023 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 05 May 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिले के छतकोट ऐड़ीसेरा खेल मैदान में नारसिंह वीर बाबा क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया है। पहले दिन प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा के धूरा मंडल अध्यक्ष नवीन भट्ट ने किया। उद्घाटन मैच में बेट्टा एकादश की टीम ने बाजी मारी।
शुक्रवार को छतकोट ऐड़ीसेरा में शुरू हुई प्रतियोगिता का पहला मैच बेट्टा एकादश और नौलापानी एकादश के बीच खेला गया। नौलापानी एकादश की टीम ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया। निर्धारित 14 ओवरों मेें पांच विकेट के नुकसान पर 83 बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेट्टा एकादश की टीम ने 13 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अंपायर की भूमिका महेंद्र सिंह और संदीप सिंह ने निभाई। दिनेश जोशी ने मैच का आंखों देखा हाल सुनाया। वहां ग्राम प्रधान वजय सिंह राणा, राजेंद्र भट्ट, मुकेश सिंह, राकेश सिंह, संदीप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।