फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Communication service restored

संचार सेवा बहाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Communication service restored
जिले के दूरस्थ तल्लादेश तामली क्षेत्र में एक पखवाड़े से बंद दूरसंचार व्यवस्था को बहाल कर दिया गया है। इसके बाद सीमांत क्षेत्र के ग्रामीण उपभोक्ताओं में खुशी है। क्षेत्र में काम करने वाली एक मात्र बीएसएनएल की दूरसंचार सेवा के पिछले एक पखवाड़े से बंद होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। संचार व्यवस्था को दुरुस्त करने के विभागीय अधिकारियों को भारी मशक्कत करनी पड़ी है।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों के मुताबिक मंच गोरखनाथ का टावर अधिक क्षतिग्रस्त है जबकि तामली टावर के हाल भी ठीक नहीं हैं। चंपावत से अनेक बार तकनीकी विशेषज्ञ टावरों का मुआयना कर चुके हैं। एक पखवाड़े के बीतने के बाद भी सफलता हासिल नहीं कर पाई थी मगर कल देर रात तक बीएसएनएल से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों ने भारी मशक्कत से सेवा बहाल कर दी हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बीएसएनएल का आभार जताया है। गौरतलब है कि नेपाल सीमा से लगे हुए सीमांत क्षेत्र के अधिकांश युवा केरल, दिल्ली, राजस्थान, मुंबई, यूपी सहित देश के विभिन्न हिस्सों में जीविका निर्वहन करने के लिए प्रवास करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश ही नहीं ओमान, सऊदी अरब, जापान सहित तमाम देशों में भी यहां के मेहनतकश लोग अपनी आजीविका के लिए घर परिवार से दूर रहकर भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत करने में लगे हुए हैं। घरों से हजारों किलोमीटर दूर स्थित प्रवासी तल्लादेशी अपने घरए परिवार और रिश्तेदारों से संपर्क करने के लिए केवल बीएसएनएल की संचार सेवा पर निर्भर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed