फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Commitment to stay away from Intoxication

विवाह समारोह में दिलाया जीवन पर्यंत नशे से दूर रहने का संकल्प

Tue, 12 Mar 2019 11:17 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Tue, 12 Mar 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
Commitment to stay away from Intoxication
नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाते नशा हटाओ-जीवन बचाओ अभियान के संयोजक त्रिलोचन जोशी व अन्य। - फोटो : अमर उजाला

नशा हटाओ-जीवन बचाओ अभियान के संयोजक हाईस्कूल छीनीगोठ के शिक्षक त्रिलोचन जोशी ने सोमवार को विवाह समारोह में नशामुक्ति अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने की मुहिम शुरू की है।

विज्ञापन


ज्ञानखेड़ा निवासी भुवन चंद्र जोशी के सुपुत्र और मंगलपुर बिरगुल निवासी कृष्णानंद जोशी की सुपुत्री के विवाह समारोह में नशामुक्ति अभियान चलाकर शिक्षक जोशी ने लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लोगों को जीवन पर्यंत नशे से दूर रहने को प्रेरित किया और संकल्प पत्र भरवाया।
विज्ञापन


इस मौके वर चंद्रप्रकाश और वधू रेनू ने नशीले पदार्थों से दूर रहने और बेटी बचाने का संकल्प लिया। शिक्षक जोशी का कहना है कि विवाह और अन्य पारिवारिक समारोह में नशीले पदार्थ परोसने के घातक प्रचलन से सामाजिक सौहार्द पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। वैवाहिक बंधन में बंधते वक्त नवदंपतियों को आठवें वचन के रूप में नशे से दूर रहने और बेटी बचाने का संकल्प लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां शिक्षक पवन कुमार, ओमप्रकाश, सीएल वर्मा, रवि बगोटी, पल्लव जोशी, अंबा दत्त, पं. सुरेश चंद्र शर्मा, सतीश जोशी, नवीन लोहनी, सुमित्रा भट्ट, मुन्नी तिवारी, हीरा भट्ट आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed