{"_id":"58bc35c94f1c1b5f01e7e937","slug":"commentaries-filed-pending-the-completed-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबित विवेचनाओं को जल्द पूर्ण कर चार्जशीट दाखिल करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबित विवेचनाओं को जल्द पूर्ण कर चार्जशीट दाखिल करें
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
Updated Sun, 05 Mar 2017 09:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु ने रविवार को क्राइम मीटिंग में जिले के थानों की अपराध समीक्षा कर थाना प्रभारियों को विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद सुरक्षा व्यवस्था के प्रति सजग रहने और होली पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अपराधों की विवेचनाओं को जल्द पूरा कर चार्जशीट दाखिल करने को कहा है। इस दौरान एसपी ने पुलिस कर्मियों की समस्याएं भी सुनीं।
थाना परिसर में हुई अपराध समीक्षा बैठक में एसपी ने कहा कि जिले की सीमा नेपाल से लगी होने से संवेदनशील है, लिहाजा सीमा पर सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। एसपी ने चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए चोरों को हर हाल में दबोचने को कहा है। वहीं, घरेलू झगड़ों के मामलों पर कार्रवाई से पहले काउंसलिंग कर सुलझाने की कोशिश करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि 11 मार्च को विधानसभा चुनाव का नतीजे घोषित हो रहे हैं। लिहाजा शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाए।
उन्होंने होली पर्व पर भी विशेष चौकसी बरते जाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में सीओ आरएस रौतेला, सीओ चंपावत प्रयाग सिंह कफलिया, प्रभारी निरीक्षक वीसी शर्मा, एसओजी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह खड़ायत, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल इंचार्ज एसआई मंजू पांडेय के अलावा जिले के सभी थानों के थानाध्यक्ष मौजूद थे।
विज्ञापन
यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस सजग
टनकपुर। एसपी रामचंद्र राजगुरु ने कहा कि होली पर्व के दिन जिले में दोपहर दो बजे तक दोपहिया और चौपहिया वाहनों के चलने पर रोक रहेगी। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस खासी सजग है। पूर्णागिरि मेले के दौरान यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई होगी। अल्कोमीटर से चालकों की जांच होगी। शराब के नशे में मिलने पर चालक को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं वाहनों की स्पीड पर भी नजर रखी जाएगी।