{"_id":"582210a84f1c1b6729b389d2","slug":"colourful-programs-were-also-introduced","type":"story","status":"publish","title_hn":"जै हो नंदा देवी तेरी जय बोला..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जै हो नंदा देवी तेरी जय बोला..
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
Updated Tue, 08 Nov 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
जै हो नंदा देवी तेरी जय बोला..
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल सीमा से लगे डुुंगरालेटी में रामलीला के समापन पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। हल्द्वानी से आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य पुष्कर बोहरा और कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओंकार धौनी ने किया।
विज्ञापन
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह की अध्यक्षता और रमेश चंद के संचालन में जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी की पहल पर संस्कृति विभाग की ओर से आई आंचल कला केंद्र के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। दल नायक मोहन पांडेय के नेतृत्व में कलाकारों ने ‘जै हो नंदा देवी तेरी जय बोला’ से अपने कार्यक्रमों की शुरुआत की।
विज्ञापन
गायक दीपा नगरकोटी ने मोहना-मोहना-मोहना मोहना रटी गौ और हाय काकड़ी झिले मां और सुनीता ने राजस्तानी नृत्य काल बेलिया, जगदीश, कमल, सुनील ने लाली हो लाली हौसिया, पधानी लाली तीलै धारू बौला की प्रस्तुति पर दर्शक अपने स्थानों में झूमने लगे।
विज्ञापन
पप्पू, कल्पना, राजू, नीलम ने छत्तीसगढ़ के लोक नृत्य, अमित और निर्मला के निर्देशन में कलाकारों ने भांगड़ा की प्रस्तुति दर्शकों द्वारा खूब सराही गई। इस दौरान कलाकारों द्वारा प्रस्तुत फूलों की होली ने सभी का मन मोह लिया। आयोजन समिति की ओर से बहादुर चंद, देवी चंद, मोहन चंद, नरेश चंद आदि ने सभी का स्वागत किया।