{"_id":"57e175814f1c1b0502a82308","slug":"colourful-district-sanskrit-competition-debut","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Tue, 20 Sep 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट में जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में अपनी बारी का इंतजार करती छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की ओर से जीजीआईसी सभागार में दो दिनी जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताएं शुरू हो गई हैं। पहले दिन कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत नृत्य, समूहगान, नाटक, वाद विवाद, आशुभाषण, श्लोकोच्चारण प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी, ब्लाक प्रमुख योगेश मेहता, जिपं सदस्य पुष्कर बोहरा, हरदेव जोशी ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। ब्लाक प्रमुख की अध्यक्षता और बाराकोट के खंड संयोजक हरीश कलौनी के संचालन में हुई प्रतियोगिताओं की शुरुआत में संगीत शिक्षक रेणुका बिष्ट, अनूप कौशल के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिताओं के जिला संयोजक हीराबल्लभ जोशी की देखरेख में लोहाघाट, बाराकोट, पाटी और चंपावत के ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम तथा द्वितीय स्थान पर रहने वाले लगभग 250 से अधिक छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिताओं के संचालन में लोहाघाट के खंड संयोजक भगवान जोशी, पाटी के बाजश्रवा आर्य, चंपावत के जगदीश जोशी तथा बाराकोट के हरीश कलौनी, गोपाल पंतोला, देवराज ओमरे सहयोग कर रहे हैं। निर्णायक के रूप में रमेश चंद्र पांडेय, कैलाश जोशी, कीर्ति बल्लभ जोशी, अनूप कौशल आदि ने सहयोग किया। इस अवसर पर उप शिक्षाधिकारी हरेंद्र साह, मेजबान विद्यालय की प्रधानाचार्या मीना शुक्ला, डा. हरिशंकर गहतोड़ी आदि शिक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन