फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Collision between two vehicles, four injured

Champawat News: दो वाहनों में भिड़ंत, चार घायल

Thu, 25 Jan 2024 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 25 Jan 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Collision between two vehicles, four injured
लोहाघाट-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में घाट के समीप कार और टाटासूमो में हुई ​भिडांत। स्रोत: पु
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर घाट पोस्ट ऑफिस के पास दो वाहनों में भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए पिथौगराढ़ भेजा है। दोनों वाहनों में कुल 12 लोग सवार थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12:30 बजे पिथौरागढ़ से लोहाघाट की ओर आ रही कार (यूके 05 डी 0181) और हल्द्वानी से मदकोट की ओर जा रही कार (यूके 05 टीए 2925) की घाट पोस्ट ऑफिस के पास भिंड़त हो गई। बाराकोट चौकी प्रभारी अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि वाहन दुर्घटना में एक कार के चालक कविंद्र देवली निवासी बल्थी, मदकोट (पिथौरागढ़) और मनोज सिंह के साथ दूसरे वाहन में सवार चालक होशियार सिंह और चंदर सिंह निवासी नैनीसैनी (पिथौरागढ़) घायल हो गए।
विज्ञापन

दोनों वाहनों में सवार अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं। बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए निजी वाहन से पिथौगराढ़ भेजा गया। बौतड़ी चौकी के पुलिस कर्मी महंगा राम और घाट चौकी की एसआई आरती ने राहत और बचाव कार्य किया। बताया जा रहा है कि लोहाघाट की ओर आ रहे वाहन में सवार पांच लोग बरात में शामिल होने के लिए जा रहे थे। वाहन में इसमें दूल्हे के परिजन भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed