{"_id":"695fe5b473394ad6190f1c2f","slug":"college-students-and-people-are-troubled-due-to-damaged-road-champawat-news-c-229-1-shld1026-133989-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: मार्ग क्षतिग्रस्त होने कॉलेज के बच्चे और लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: मार्ग क्षतिग्रस्त होने कॉलेज के बच्चे और लोग परेशान
Thu, 08 Jan 2026 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 08 Jan 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट में डिग्री कॉलेज मोटर मार्ग में बाड़ीगाड़ के पास क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। डिग्री कॉलेज मोटर मार्ग में बाड़ीगाड़ के पास छह महीने से बदहाल है। बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग दुर्घटनाओं को दावत दे रहा है। क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग को ठीक न करने पर लोगों में लोक निर्माण विभाग के खिलाफ आक्रोश है। लोगों ने बताया कि करीब छह माह पूर्व बरसात के दौरान मोटर मार्ग धंस गया था। इससे यह संकरा हो गया है। लोक निर्माण विभाग ने काम चलाऊ व्यवस्था के तहत पहाड़ी कटान कर सड़क को थोड़ चौड़ा किया है, लेकिन उसमें भी हर समय खतरा बना हुआ है।
सड़क किनारे सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए हैं। हालांकि सड़क क्षतिग्रस्त होने का चेतावनी बोर्ड लगाया है। इस मोटर मार्ग से डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं समेत वन विभाग, रायनगर चौड़ी, डैसली, भुमलाई, ऐड़ाकोट, कोयाटी, गंगनौला आदि क्षेत्रों के लोग आवाजाही करती है। इस मार्ग से कई स्कूलों की बसें भी बच्चों को लेकर गुजरती हैं। इससे हर वक्त खतरा बना हुआ है। लोगों का कहना है कि कई बार मार्ग को ठीक करने की मांग की जा चुकी है, लेकिन अनदेखी की जा रही है।
कोट
डिग्री कॉलेज मोटर मार्ग ग्रामीण मोटर मार्ग है। इसका डिजाइन हल्के वाहनों के संचालन के लिए किया गया है। इसमें भारी वाहनों का प्रयोग वर्जित है। पिटकुल के विद्युत उपसंस्थान लोहाघाट के निर्माण के लिए मार्ग से भारी वाहनों का प्रयोग किया गया, इससे मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। पिटकुल के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर मोटर मार्ग को हस्तगत लेते हुए इसके सुधार करने को कहा गया है। - हितेश कांडपाल अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, लोहाघाट।