फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Collectorate on display

कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Fri, 01 Jul 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Fri, 01 Jul 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Collectorate on display
कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

पाटी विकासखंड के कजीना पुनौली ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंच कर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत में विकास कार्य और सड़क निर्माण में बाधक बन रहे ग्रामीण शंकर दत्त पुत्र कृष्णानंद के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई। उनका कहना था कि एक ओर जहां पूरा गांव सड़क सुविधा से जुड़ने की खुशी मना रहा है। वहीं एक ग्रामीण के विरोध के कारण विकास कार्यों में अवरोध उत्पन्न हो रहा है। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंप शंकर दत्त की ओर से की गई शिकायतों को निरस्त किए जाने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना था अपनी गलत हरकतों के कारण शंकर दत्त का ग्राम पंचायत ने हुक्कापानी बंद कर दिया है। शुक्रवार को प्रदर्शन करने और डीएम को ज्ञापन सौंपने वालों में ब्रदी दत्त जोशी, चूड़ामणी जोशी, हरीश चंद्र, प्रकाश जोशी, तुलाराम जोशी, जगदीश चंद्र, कांता प्रसाद, पार्वती देवी, भुवन जोशी, रेवाधर जोशी, बसंत जोशी, नारायण दत्त, दीवान राम, श्याम दत्त, लीलाधर जोशी, राधिका देवी, गिरीश चंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रमदान से काटी है ग्रामीणों ने सड़क
पाटी की एसडीएम निर्मला बिष्ट का कहना है कि कजीना पुनौली में ग्रामीणों की ओर से श्रमदान के जरिए सड़क का निर्माण किया गया है। इस सड़क के निर्माण में किसी प्रकार की सरकारी फंडिंग नहीं की गई है। अलबत्ता पांच सात पेड़ों को नुकसान पहुंचा है, जिसके लिए वन विभाग की ओर से ग्रामीणों पर जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed