फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   CO took stock of the preparations for the fair to be held on Thirty First and New Year in Purnagiri Dham

Champawat News: पूर्णागिरि धाम में थर्टी फर्स्ट और नए साल पर लगने वाले मेले की तैयारी को लेकर सीओ ने लिया जायजा

Sat, 09 Dec 2023 10:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 09 Dec 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
CO took stock of the preparations for the fair to be held on Thirty First and New Year in Purnagiri Dham
पूर्णागिरि मेले की भैरव मंदिर क्षेत्र में बैठक लेते सीओ अविनाश वर्मा। संवाद
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। साल के आखिरी दिन और 2024 के पहले दिन मां पूर्णागिरि धाम में लगने वाले मेले के लिए व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रहीं हैं। इस दौरान देवी दर्शन के लिए आने वालों में ज्यादातर युवा होते हैं। शनिवार को सीओ अविनाश वर्मा ने सुरक्षा का जायजा लिया।
विज्ञापन


मंदिर समिति, पुजारी, टैक्सी यूनियन की बैठक में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए बूम से लेकर भैरव मंदिर तक पुख्ता प्रबंध करने का दावा किया गया। तेज गति और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर लगाम के लिए जगह-जगह चेकिंग की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन




मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने कहा कि धाम में शराबखोरी को रोकने के लिए अभी से पुख्ता प्रबंध किए जाए। इसके लिए पुलिस वाहनों की चेकिंग करेगी। बिजली, पेयजल और स्वास्थ्य की व्यवस्था की जाएगी। बैठक में कोतवाली चंद्रमोहन सिंह, भैरव मंदिर चौकी प्रभारी जीवन जोशी, ठुलीगाड़ चौकी प्रभारी अरविंद गुप्ता के अलावा मंदिर समिति के सचिव सुरेश तिवारी, भुवन पांडे, प्रकाश पांडे, पीतांबर तिवारी, विपिन तिवारी, आनंद महर, त्रिलोक महर, गणेश महर, दीपक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धाम में उमड़ रहे श्रद्धालु



पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। ठंड के बावजूद मां पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। शनिवार को डेढ़ हजार लोगों ने देवी दर्शन किए। मुख्य मंदिर में लोगों को कुछ देर इंतजार भी करना पड़ रहा है। इन दिनों सिर्फ दिन के वक्त ही धाम में देवी के दर्शन किए जा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed