{"_id":"f78e65e742f21fedb7eee8c9ef2063dd","slug":"cm-visited-a-waste-of-money-samanta-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम का दौरा पैसे की बर्बादी : सामंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम का दौरा पैसे की बर्बादी : सामंत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sat, 02 Jan 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने मुख्यमंत्री के चंपावत दौरे को आम लोगों के लिए निराशा भरा बताया। जिला पंचायत सदस्य और भाजपा के जिला महामंत्री गोविंद सामंत ने कहा कि सीएम का दौरा पैसे की बर्बादी है। करीब दो घंटे के इस दौरे ने कई लाख रुपये पानी कर दिए, मगर पूर्व सैनिकों और पेंशनर्स की समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ। साथ ही आम लोगों के मसलों पर कोई चर्चा नहीं हुई।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार बेतहाशा घोषणाएं कर रही है, मगर इनको लागू नहीं किया जा रहा है। किसान पेंशन, एससी वर्ग की पेंशन से लेकर गौरा देवी कन्या धन योजना की रकम तक देने में देरी हो रही है। वहीं चंपावत में वर्षों से लटके जिला अस्पताल के डॉक्टरों के आवास के काम को शुरू नहीं कराया जा सका है। लोहाघाट और चंपावत में ट्रामा सेंटर बनने के बाद काम करने की स्थिति में नहीं आ पाए हैं। वहीं पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश कलखुड़िया ने सरकार से लोक-लुभावन एलान के बजाय 2002 से 2007 के कार्यकाल की कांग्रेस सरकार की घोषणाओं का हिसाब देने की मांग की।
विज्ञापन