फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   CM helpline reached health center case

सीएम हेल्पलाइन में पहुंचा स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली का मामला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
CM helpline reached health center case
बाराकोट में घायल युवक का उपचार करता फार्मासिस्ट। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली का मामला सीएम हेल्पलाइन में पहुंच गया है। अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर ग्रामीण जनप्रतिनिधियों ने गहरी नाराजगी जताई है। आक्रोशित जन प्रतिनिधियों ने सीएमओ पर बाराकोट अस्पताल की अनदेखी का आरोप लगाते हुए उनका डॉक्टरों पर कोई नियंत्रण न होने की बात कही। गंभीर रूप से चोटिल तड़ीगांव का दीपक बुधवार शाम घंटों तड़पता रहा, अस्पताल में इमरजेंसी डॉक्टर न होने के कारण फार्मेसिस्ट मनोज वर्मा ने उसका उपचार किया।
विज्ञापन

बाराकोट ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष राजू अधिकारी का कहना है कि बाराकोट अस्पताल में तीन तीन एलोपैथिक डॉक्टर होने के बावजूद दो बजे बाद अस्पताल में इमरजेंसी केस देखने के लिए कोई नहीं रहता है। राजू का कहना है कि बाराकोट पीएचसी में तैनात डॉक्टर यहां से 14 किमी दूर लोहाघाट में रहते हैं, जो सुबह 11 बजे अस्पताल में पहुंचते हैं और डेढ़ बजे लौट जाते हैं। राजू का कहना है कि सीएमओ की कार्यप्रणाली के चलते सरकार की छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो ग्रामीणों को साथ लेकर सीएमओ के खिलाफ आंदोलन करेेंगे। राजू ने बताया कि बाराकोट अस्पताल की बदहाली की शिकायत उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में भी कर दी है। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी और प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मंजीत सिंह का पक्ष जानने के लिए फोन करने पर उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed