फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   CM Dhami in Poornagiri Temple

पूर्णागिरि क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्किंग की समस्या से निजात दिलाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
CM Dhami in Poornagiri Temple
पूर्णागिरि धाम की समस्या रखने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रसाद देते मंदिर समिति के ? - फोटो : TANAKPUR
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। मां पूर्णागिरि दरबार में लचर मोबाइल नेटवर्किंग श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का सबब बन रही है। इस मुद्दे को पूर्णागिरि मंदिर समिति ने पहली नवरात्र पर देवी दर्शन के लिए आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने भी उठाया था।
विज्ञापन

मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने कहा कि मोबाइल नेटवर्क दुरुस्त न होने से स्थानीय लोगों समेत दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। जियो के मोबाइल सिग्नल भी कुछ ही जगह आते हैं। नेटवर्किंग सुधरने से भविष्य में ऑनलाइन देवी दर्शन का विकल्प भी हो सकेगा। अध्यक्ष ने पेयजल योजना का काम जल्द शुरू करने, पार्किंग सुविधा बढ़ाने और वन भूमि हस्तांतरण का मामले निपटाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

30 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाए
पूर्णागिरि धाम/टनकपुर (चंपावत)। चैत्र के दूसरे नवरात्र पर रविवार तड़के से दर्शनार्थियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। करीब 30 हजार श्रद्धालुओं ने मां पूर्णागिरि देवी के दर्शन किए। भारी भीड़ के बावजूद पुलिस ने जाम नहीं लगने दिया। नवरात्र के मद्देनजर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए एसपी देवेंद्र पींचा खुद मेला क्षेत्र में डटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर समिति के मुताबिक नवरात्र के दूसरे दिन रविवार को 30 हजार लोगों ने देवी मां से मन्नत मांगी। काफी लोग ठुलीगाड़ से पैदल और कई लोग जोखिमभरे रास्ते से आवाजाही कर दरबार पहुंच रहे हैं। मेला क्षेत्र में 10 से अधिक प्याऊ लगाने से श्रद्धालुओं को राहत मिल रही है। देवी दर्शन के बाद श्रद्धालु नेपाल के सिद्धबाबा के दरबार में भी जा रहे हैं। इस कारण नेपाल के ब्रह्मदेव में भीड़ होने से चहलपहल और कारोबारी गतिविधियों में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed