फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Cleanliness started in Tanakpur

शहर को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए सफाई अभियान शुरू

Tue, 11 Jun 2019 10:42 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Tue, 11 Jun 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness started in Tanakpur
सफाई अभियान के तहत नालियों की तलीझाड़ सफाई करते पर्यावरण मित्र। - फोटो : अमर उजाला

नगर पालिका ने शहर को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए मंगलवार से सफाई अभियान शुरू किया है। पालिका और ठेकेदार के 40 पर्यावरण मित्र एक साथ अभियान में जुटे हैं। चौक पड़ी नालियों की तली झाड़ सफाई, कूड़े का निस्तारण और गलियों में किटनाशक दवाओं का छिड़काव भी शुरू किया गया है। 

विज्ञापन


नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा के निर्देश पर अभियान की शुरू हुई है। मंगलवार को सफाई व्यवस्था की ठेकेदार कंपनी केपीए ग्रुप और पालिका के पर्यावरण मित्रों ने केपीए ग्रुप के साइड इंचार्ज अनुराग द्विवेदी की निगरानी में खन्ना चौराह, तुलसीराम चौराह, जगन्नाथ चौराह और इनके आसपास की गलियों में नालियों की तलीझाड़ सफाई कर बंद पड़ी नालियों को खोला और किटनाशक दवाओं का छिड़काव किया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने को शुरू हुआ यह अभियान समूचे शहर में चलेगा। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाया जा रहा है। पहले से व्यवस्था बेहतर हुई है।  उन्होंने लोगों से कूड़ा नालियों में और खुले में न डालने की अपील करते हुए सहयोग मांगा है। 
विज्ञापन


सड़क पर कूड़ा फेंका तो मिलेगा नोटिस, भरना होगा जुर्माना 
सड़कों पर कूड़ा फेंकने वालों को अब नगर पालिका नोटिस भेजकर जुर्माना वसूलेगी। पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा ने बताया कि खुले में कूड़ा फेंककर शहर की सफाई व्यवस्था को बिगाड़ने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा। जो भी व्यक्ति सड़क पर कूड़ा फेंकते पाया गया उसे न सिर्फ  पालिका नोटिस थमाएगी, बल्कि जुर्माना भी वसूला जाएगा। इसके अलावा सफाई व्यवस्था के लिए नगर पालिका लोगों से यूजर चार्ज भी वसूलेगी, जिसका प्रस्ताव बोर्ड में पास हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड एक की गली में नहीं होती कभी सफाई
शहर के वार्ड संख्या एक में पुरानी पानी की टंकी से शर्मा रेडियोज शॉप तक की गली में कभी सफाई नहीं होती। जिसके चलते लोगों ने इस गली से आवाजाही ही बंद कर रखी है। लोग सालों से घरों के पीछे से निकल कर इस गली से आवाजाही नहीं करते हैं। लेकिन पालिका द्वारा शुरू किए गए वृहद सफाई अभियान के तहत सालों से गंदगी से पटी इस गली में सफाई अभियान चलाकर साफ और स्वच्छ बनाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed