{"_id":"5cf800edbdec220715069da6","slug":"cleanliness-must-be-ignored-from-your-home-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने घर से ही जलानी होगी स्वच्छता की अलख: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने घर से ही जलानी होगी स्वच्छता की अलख: डीएम
Wed, 05 Jun 2019 11:20 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Wed, 05 Jun 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
चंपावत जिला सभागार में महिला समूहों के पदाधिकारियों की बैठक लेते डीएम रणवीर सिंह चौहान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी रणवीर सिंह चौहान ने कहा है कि शहर को पॉलिथीन से मुक्त करने, साफ, स्वच्छ, सुंदर बनाए रखने के लिए लोगों को अपने घर से ही स्वच्छता की अलख जगानी होगी।
जिला सभागार में शहर को स्वच्छ और पॉलिथीन मुक्त रखने में सहयोग के लिए गठित किए गए 24 महिला समूहों के पदाधिकारियों की बैठक में उन्होंने कहा कि अब महिला समूहों को सक्रिय कर उनका फेडरेशन गठित करते हुए घर-घर से कूड़ा उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गीले एवं सूखे कूड़े को अलग अलग एकत्रित कर उसका निस्तारण करने वाली महिला समूहों के फेडरेशन को प्रोत्साहन राशि से नवाजा जाएगा।
उन्होंने कहा कि महिला फेडरेशन घर से स्वच्छता का आगाज करें, प्रशासन व नगरपालिका उनका हरसंभव सहयोग करेंगे। उन्होंने अधिशासी अधिकारियों को सभी शहरों को पॉलिथीन से मुक्त करने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला समूहों से कागज व कपड़े के थैले बनाने को कहा, जिससे उनकी आजीविका में वृद्धि हो सके। बैठक में एडीएम टीएस मर्तोलिया, एसडीएम अनिल गर्ब्याल, सीएमओ डॉ.आरपी खंडूरी, अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार, सिटी मैनेजर गजेंद्र चौहान आदि मौजूद थे।