फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Cleanliness

मानव श्रखंला बनाकर लोगों को दिया स्वच्छता का संदेश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness
प्रधानमंत्री के सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भारत की परिकल्पना को साकार किए जाने और राज्य सरकार के सोर्स सेग्रीगेशन पखवाड़े के तहत शुक्रवार को गोरलचौड़ मैदान में विभिन्न स्कूलों के बच्चों, अध्यापकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस, एसएसबी जवानों ने मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन

मानव श्रृंखला के बाद 11 बजे तक नगर के सभी वार्डों में बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया। डीएम ने शुभारंभ करते हुए कहा कि अभियान का उद्देश्य लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने कार्यक्रम को व्यापक जन आंदोलन का रूप देने और स्वच्छता संदेश को घर-घर तक पहुंचाने को कहा। जय गोलू सांस्कृतिक दल चंपावत की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भी लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई अभियान में सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली बच्चे, एनसीसी, एनएसएस, एसएसबी कार्मिक आदि शामिल रहे। ब्यूरो
लोहाघाट और बाराकोट में भी बनाई मानव श्रृखंला
लोहाघाट (चंपावत)। स्वच्छता अभियान के तहत लोहाघाट और बाराकोट में मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया गया। लोहाघाट में एसडीएम आरसी गौतम के नेतृत्व में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, नगर पंचायत कर्मियों, स्कूली बच्चों, एनसीसी, एनएसएस कैडेटों ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकालने के साथ स्वच्छता कार्य किया।
नगर के शिवालय मंदिर गेट से लेकर नगर के विभिन्न स्थानों में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पॉलीथिन का प्रयोग न करने, जैविक और अजैविक कूड़े को अलग-अलग कूड़ेदानों में डालने, कूड़े को घरों के बाहर, सड़कों, नालियों में न डालने के लिए प्रेरित किया।
इधर बाराकोट में तहसीलदार अबरार अहमद के नेतृत्व में मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया गया। इस मौके पर स्कूली बच्चों और लोगों ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली।
पॉलिथीन का प्रयोग न करने को संकल्प पत्र भरवाए
टनकपुर (चंपावत)। स्वच्छ भारत अभियान के तहत शुक्रवार को पर्यावरण देवदूतों (नोडल अधिकारी) के नेतृत्व मेें पर्यावरण मित्र, स्कूली बच्चों और स्वयंसेवकों ने सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर लोगों से पॉलिथीन का प्रयोग न करने को संकल्प पत्र भी भरवाए गए।
सुबह गांधी मैदान में एकत्र हुए पर्यावरण मित्रों, स्कूली बच्चों और स्वयंसेवकों को अलग-अलग टीमें बनाकर पर्यावरण देवदूतों के नेतृत्व में रवाना किया गया। जीआईसी के छात्रों ने स्टेट बैंक, शारदा मार्ग से मस्जिद की सीढ़ियों तक सफाई की।
जीजीआईसी की छात्राओं ने मस्जिद एरिया से नेहरू पार्क तक, दयानंद इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने राजाराम चौराहा से आईटीआई तक, सेंट फ्रांसिस स्कूल बच्चों ने टैक्सी स्टैंड से कुम्हार पुलिया तक, विवेकानंद स्कूल के बच्चों ने हाईवे में पीलीभीत चुंगी से पिथौरागढ़ चुंगी तक, एमडीएम स्कूल के बच्चों ने जीजीआईसी से रियांस होटल तक, एबीसी अल्मा मैटर स्कूल के बच्चों ने राजाराम चौराह से एसबीआई तक, राउमावि आमबाग के बच्चों ने शास्त्री चौक से पंचमुखी धर्मशाला तक, नंदा कांवेंट स्कूल के बच्चों ने डिग्री कॉलेज से पिथौरागढ़ चुंगी तक, जीजीआई की छात्राओं ने नगर पालिका कार्यालय से मंडी समिति तक, विवेकानंद स्कूल के बच्चों ने पीलीभीत चुंगी से ज्ञानखेड़ा तक सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया।
नगर को पॉलिथीन मुक्त करने को रैली निकाली
बनबसा (चंपावत)। नगर पंचायत ने स्कूली बच्चों के साथ नगर को प्लास्टिक मुक्त करने को लेकर रैली का आयोजन कर नागरिकों को जागरूक किया। नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू अग्रवाल ने शुभारंभ किया।

रैली में शारदा इंटर कालेज, भजनपुर इंटर कालेज, जनता उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय, डेविडपेंटर हाई स्कूल गढ़ीगोठ, जीजीआईसी, डिग्री कालेज के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। उन्होंने लोगों से प्लास्टिक और पॉलीथिन मुक्त समाज बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर खनन विभाग, क्रीड़ा विभाग, नलकूप विभाग, पशु चिकित्सालय, लोनिवि के अधिकारी-कर्मी, विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और नगर पंचायत सभासदों और कर्मियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed