फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Cleaning in restaurant

दुकान से एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री नष्ट कराई

Thu, 21 Jul 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Thu, 21 Jul 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
Cleaning in restaurant
रेस्टोरेंट में रहे सफाई - फोटो : अमर उजाला

चंपावत। खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी के नेतृत्व में बेकरी, सब्जी दुकानों और होटलों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान एक जनरल स्टोर में रखे गए एक्सपायरी डेट के चिप्स और खाद्यान्न तेल को नष्ट कराया गया। उन्होंने पिथौरागढ़ रोड पर स्थित एक बेकरी में गंदगी पाई, यहां दरवाजे और खिड़कियों में जाली नहीं लगी थी। यही नहीं पुराना सामान भी बेकरी के अंदर ही रखा था, जिसे तत्काल हटाने और साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन


उन्होंने मुख्य बाजार में पांच सब्जियों की दुकानों का निरीक्षण किया तथा वहां बिकने के लिए रखे गए सड़े आम और अन्य सब्जियों को नष्ट कराया। उन्होंने दो रेस्टोरेंटों का निरीक्षण भी किया तथा उनके किचन में जाकर साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने रेस्टोरेंट स्वामियों को शाकाहारी एवं मांसाहारी भोजन अलग-अलग रखने और कूड़ेदान लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed