{"_id":"405e15fd9b189b9829342b9318e0dfd5","slug":"classes-under-the-open-sky-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले आसमान के नीचे चलती हैं कक्षाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले आसमान के नीचे चलती हैं कक्षाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Thu, 26 Nov 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में कक्षा कक्षों के अभाव के कारण बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां के कक्षा कक्ष छोटे और छात्र संख्या अधिक है। कक्षा कक्ष न होने से एक कक्षा के विभिन्न सेक्शनों को एक साथ बैठाकर पढ़ाया जाता है। यहां की अधिकांश कक्षाएं खुले आसमान के नीचे चलती हैं।
विज्ञापन
687 छात्र संख्या वाले इस विद्यालय में 350 छात्राएं और शेष छात्र हैं। विद्यालय की भूमि का सीमांकन न होने से उसमें लगातार अतिक्रमण हो रहा है। स्कूल की पेयजल लाइन से अवैध संयोजन लेने के कारण विद्यालय में पानी नहीं आ रहा है। विद्यालय में फर्नीचर न होने से छात्र-छात्राएं फर्श पर बैठते हैं। छात्राओं की इतनी बड़ी तादात होने के बावजूद यहां उनके लिए अलग से शौचालय की सुविधा नहीं है। प्रधानाचार्य गोपाल राम के अनुसार विद्यालय की भूमि को सुरक्षित रखने के लिए यहां चहारदीवारी की स्थापना किया जाना, बालिकाओं के लिए शौचालय, पेयजल व्यवस्था को सुचारु करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन