फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Classes start for pre-PhD course in Lohaghat

Champawat News: लोहाघाट में प्री-पीएचडी कोर्स के लिए कक्षाएं शुरू

Wed, 12 Feb 2025 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 12 Feb 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Classes start for pre-PhD course in Lohaghat
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कॉलेज लोहाघाट में प्री-पीएचडी की कोर्स वर्क कक्षाएं शुरू हो गई है। इसमें सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा की ओर से मेरिट के आधार पर प्रथम काउंसलिंग के बाद शोधार्थी भाग ले रहे हैं। प्राचार्य डाॅ.संगीता गुप्ता ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा की महाविद्यालय में हर साल शोधार्थियों की संख्या बढ़ रही है। यह महाविद्यालय के लिए गौरव की बात है। डाॅ. बीपी ओली ने कहा कि महाविद्यालय के नए शोधार्थियों को प्राचीन भारतीय विज्ञान की ओर अपने अध्ययन को प्राथमिकता देनी चाहिए, इससे परंपरागत ज्ञान की उपयोगिता के महत्व को समझा जा सके और भविष्य में विज्ञान के क्षेत्र में नए शोध को बढ़ावा मिल सके। डॉ. प्रकाश लखेड़ा ने बताया कि पिछले कई वर्षों से महाविद्यालय में शोधार्थियों की कक्षाएं निरंतर संचालित हो रही है। डाॅ. कमलेश शक्टा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान डाॅ. अपराजिता, डाॅ. लता कैडा, डाॅ. सुमन पांडेय, डाॅ. सीमा नेगी, डाॅ. सोनाली कार्तिक, डाॅ. अनीता टम्टा, डाॅ. वंदना चंद, डॉ. स्वाति जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed