{"_id":"5a3160254f1c1bd9798c2630","slug":"claims-made-good-but-not-got-rid-of-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"दावे खूब किए, मगर जाम से छुटकारा नहीं मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दावे खूब किए, मगर जाम से छुटकारा नहीं मिला
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Wed, 13 Dec 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट में स्टेशन बाजार में लगे जाम में फंसे वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में लगने वाले जाम से लोगों को छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। अक्सर लगने वाले जाम से लोगों को दो-चार होना पड़ रहा है। जाम से लोगों को निजात दिलाने में पुलिस के पसीने छूट रहे हैं। स्टेशन बाजार और अन्य स्थानों पर अपने वाहनों को आड़े-तिरछा और मनमाने ढंग से खड़ा करने से जाम की नौबत पैदा हो रही है, लेकिन इस पर रोकथाम का कोई खास इंतजाम नहीं किया गया है।
बुधवार को रोडवेज स्टेशन से पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड तक करीब 10 मिनट तक जमा लगने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम में स्कूली वाहनों के फंसने के कारण बच्चों को भी काफी परेशानियां झेलनी पड़ी। नगर क्षेत्र में सुबह आठ बजे से ही रुक-रुक कर जाम लगना शुरू हो जाता है। इसके चलते स्कूली बच्चों और नौकरी-पेशा लोगों को समय से स्कूल, दफ्तरों तक पहुंचने में काफी परेशानियां उठानी पड़ रही है।
लोगों ने जाम से निजात दिलाने की मांग की है। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु करने के लिए कई पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं, लेकिन अक्सर जाम के वक्त ये कर्मी कम नजर आते हैं। इधर प्रभारी थानाध्यक्ष हेमंत कठैत का कहना है कि जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। आड़े-तिरछे वाहन खड़ा करने वालों के चालान किए जा रहे हैं।