फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Civic aminities

खुली बैठक में तय हुई समस्याओं की प्राथमिकता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Civic aminities
टनकपुर की मोहनपुर ग्राम पंचायत की खुली बैठक को संबोधित करती जिला पंचायत सदस्य किरन देवी। - फोटो : TANAKPUR
मोहनपुर ग्रामसभा की खुली बैठक में ग्राम पंचायतों की विभिन्न समस्याओं पर विचार-मंथन कर समाधान के लिए समस्याओं की प्राथमिकता तय की गई। इस मौके पर ग्रामीणों को विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन

ज्ञानखेड़ा पंचायत घर प्रांगण में ग्राम प्रधान राधिका चंद की अध्यक्षता और ग्राम विकास अधिकारी प्रेम चंद मौर्य के संचालन में हुई बैठक में ग्रामीणों ने सिंचाई की व्यवस्था बेहतर बनाने, ज्ञानखेड़ा-आमबाग संपर्क मार्ग का जीर्णोद्धार कराने समेत विभिन्न मांगें रखीं।
विज्ञापन

डेयरी विभाग के डॉ. कुमार अजीत सिंह ने पशु पालन कर दुग्ध व्यवसाय से जुड़ी योजनाओं के बारे में बताया। उद्यान विभाग के बची राम पांडेय, कृषि विभाग के योगेंद्र चौधरी ने अपने विभागों की ओर से किसानों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य किरन देवी ने ग्रामीणों को अपने स्तर से ग्राम पंचायत में विकास कार्य कराने का भरोसा दिया। बैठक में मनीषा बिष्ट, रंजना देवी, सोनम कुमारी, दीपा जोशी, पूजा देवी, रीता जोशी, कुसुम, कुसुम खर्कवाल, हजारी लाल आदि ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
खुली बैठक में विकास पर हुई चर्चा
थल(पिथौरागढ़) ग्राम पंचायत सत्याल गांव की खुली आम बैठक में गांव के विकास पर चर्चा की गई। ग्राम प्रधान रश्मि सत्याल की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्राम विकास अधिकारी जीवन सिंह कार्की, ग्राम पंचायत अधिकारी रवि मोहन पोखरिया ने मत्स्य पालन, रैन वाटर हार्वेस्टिंग टैंक, जल स्रोतों का संरक्षण, वृक्षारोपण, चैकडैम निर्माण, सिंचाई नहर और व्यक्तिगत कार्यों में गौशाला, रेशम उत्पादन किसान, विधवा, वृद्धा, विकलांग पेंशन आदि की जानकारी दी।
इस मौके पर ग्रामीणों ने सार्वजनिक और व्यक्तिगत योजनाओं में प्रस्ताव पारित किए। बैठक में वन रक्षक नवीन चंद्र जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य भानु सत्याल, गोकुल धर्मशक्तू, मनोज जंगपांगी, गोविंद सत्याल, मनोहर सत्याल, रूप सिंह बसेड़ा, सुनील सत्याल, नंदन सिंह सत्याल, भूपेंद्र सत्याल, बलवंत सत्याल, प्रेमा, मोहनी देवी, जया जंगपांगी, दमयंती जंगपांगी, करम सिंह सत्याल, मोनू सत्याल, सावित्री सामंत, गंगा देवी सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद
घरों का कूड़ा सार्वजनिक स्थलों पर डालने पर चिंता जताई
लोहाघाट (चंपावत)। सुंई पऊ के ग्रामीणों की बैठक में घरों का कूड़ा सार्वजनिक स्थलों में डालने पर चिंता जताई गई। इस दौरान लोगों को अपने घरों के कूड़े का सही ढंग से निस्तारण करने के लिए जागरूक करने पर विचार विमर्श किया गया।
मंगलवार को गलचौड़ा में आयोजित बैठक में गांव के वयोवृद्ध पर्यावरणविद् आरडी चौथिया ने कहा कि कि लोग अपने घरों के कूड़े को थैलों में भरकर वाहनों में लाकर रात के समय देवदार वनी में डाल रहे हैं जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने क्षेत्र के जागरूक लोगों से सड़कों पर कूड़ा फेंकने वालों पर नजर रखने पर जोर दिया।

कहा कि सार्वजनिक स्थलों, देवदार वनी में कूड़ा डालने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लोगों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था न होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहां हरीश चंद्र, बल्लभ तलनियां, जीएस पंत, रमेश राम, दया किशन आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed