फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   civic aminities

शॉट सर्किट से ज्ञानखेड़ा में मकान के कमरे में लगी आग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
civic aminities
टनकपुर के ज्ञानखेड़ा में एक मकान में लगी आग बुझाते अग्निशमन विभाग के कर्मचारी। - फोटो : TANAKPUR
बिजली शॉर्ट सर्किट से ज्ञानखेड़ा में एक मकान में अचानक आग लग गई। कमरे से धुआं निकलता देख घर के लोगों ने कमरे के अंदर देखा तो भयंकर आग धधकी थी। सूचना पर मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग को काबू किया। कमरे के अंदर रखा कीमती सामान जलकर राख हो गया। गृह स्वामी के मुताबिक करीब डेढ़ लाख रुपये के सामान की क्षति हुई है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे ज्ञानखेड़ा में विद्युत विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी तेज प्रकाश जोशी के मकान के कमरे से धुएं का गुबार उठने लगा। घर के बाहर बैठे परिवार के लोगों ने कमरे से धुआं निकलता देखा। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग एकजुट हो आग बुझाने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन

इसी बीच सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए एमएफई से एक हौजरील फैलाकर आग बुझाई लेकिन तब तक कमरे में रखे दो टीवी, डबल बेड, कपड़े और सामान जलकर नष्ट हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी अग्निशमन अधिकारी उमेश परगांई के नेतृत्व में आग बुझाने वाली टीम में कश्मीर सिंह, अतुल राठी, चंद्रशेखर रजवार, कृष्ण सिंह खोलिया, प्रमोद सोन, त्रिभुवन प्रसाद, रवि सिंह, भरत सिंह बोरा शामिल थे। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी के मुताबिक आग विद्युत तार में शॉर्ट सर्किट होने से लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed