फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Civic aminities-people face problems.

Champawat News: क्षतिग्रस्त नालियों को ठीक करने की मांग के लिए लोनिवि के अभियंताओं को घेरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Civic aminities-people face problems.
लोहाघाट (चंपावत)। नगर पालिका क्षेत्र में क्षतिग्रस्त नालियों से सड़कों पर बह रही गंदगी से परेशान लोगों ने लोनिवि के अभियंताओं का घेराव किया। उन्होंने क्षतिग्रस्त नालियों को ठीक करने की मांग की। जल्द नालियों को ठीक नहीं करने पर लोनिवि में तालाबंदी और आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में पालिका के सभासदों और लोगों ने प्रदर्शन किया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि पालिका क्षेत्र में हथरंगिया से एसडीएम कोर्ट और मीना बाजार चौराहा, मीना बाजार से डाक बंगला रोड बाड़ीगाड़ रोड, राय चक्की से शीतला माता मंदिर, कालू सिंह चौराहे तक और खेतीखान रोड तक हर जगह नालियां क्षतिग्रस्त हैं। नालियां बंद और टूटी होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। ऊर्जा निगम कार्यालय के पास सड़क पर जलभराव हो गया है। इस दौरान कार्यालय में मौजूद लोनिवि के अभियंता शिवाकर चौरसिया ने कहा कि जल्द ईई से वार्ता कर क्षतिग्रस्त नालियों को सही कराया जाएगा। वहां सभासद राजकिशोर साह, भुवन बहादुर, दीपक साह, दीपक नाथ, सचिन जोशी, सतीश पांडेय, कुलदीप देव, बसंत बल्लभ पंगरिया, भीम पंत, भास्कर गड़कोटी, बसंत जोशी आदि थे।
विज्ञापन


फोटो 11 एलएचजी 09पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed