फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Civic aminities.

कांग्रेसियों ने अग्निपथ योजना के विरोध में दिया धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
लोहाघाट (चंपावत)। केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। कांग्रेस ने अग्निपथ योजना को युवाओं के साथ छलावा बताया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष प्रकाश माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने योजना का कड़ा विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर योजना को देश के नौजवानों, किसान, गरीब, मजदूरों के हित में वापस लेने की मांग की। कहा कि यह योजना देश हित में न होकर ठेकेदारों के हित में है। यदि सरकार ने अग्निपथ योजना वापस नहीं ली तो इसके परिणाम भाजपा सरकार को भुगतने पड़ेंगे। बाद में एसडीएम रिंकू बिष्ट के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

वहां महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमला माहरा, वरिष्ठ नेता भगीरथ भट्ट, कुशल सिंह धौनी, डॉ. अमर सिंह कोटियाल, शैलेंद्र राय, चतुर मेहता, शंकर बोहरा, भुवन चौबे, चांद बोहरा, शुभम ढेक, हेमंत कापड़ी, मनोज बडोला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed