फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   civic aminities

डाकबंगला रोड की बदहाली पर व्यापारियों ने जताई नाराजगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
civic aminities
लोहाघाट की वीवीआईपी डाकबंगला रोड की बदहाली को लेकर नारेबाजी करते व्यापारी। - फोटो : LOHAGHAT
डाकबंगला रोड की बदहाल स्थिति पर व्यापारियों ने नाराजगी जताई है। उन्होंने लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन कर कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने जल्द सड़क की हालत ठीक न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

व्यापारी मनोज साह, दीपक पुनेठा, रूप सिंह कुवंर, सतीश मिश्रा, मयंक बोहरा, जहीर खान, कमल राय आदि ने कहा कि वीवीआईपी डाक बंगला रोड की हालत बेहद खराब है। रोड में बने बड़े-बड़े गड्ढे दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं।
विज्ञापन

सबसे अधिक दिक्कतें बरसात में हो रही है। गड्ढों में पानी भरने के कारण उसका अंदाजा न लगने से दोपहिया वाहन चालक रपट रहे हैं। वहीं छोटे-बड़े वाहनों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों ने कहा कि इस मार्ग से अधिकारी, नेता आदि गुजरते हैं लेकिन इस मार्ग की बदहाली की ओर सब पीठ किए हुए हैं। उन्होंने जल्द सड़क की हालत ठीक करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क में जहां जहां गड्ढे हुए हैं वहां अस्थायी तौर पर मिट्टी, पत्थरों से पेंचों को जल्द भर दिया जाएगा। मौसम ठीक होने के बाद डामर से पेंचों को भरकर सड़क की हालत ठीक कर दी जाएगी। बीएस बोहरा, सहायक अभियंता, लोनिवि लोहाघाट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed