{"_id":"5e2303748ebc3e4b494cb1fc","slug":"civic-aminities-champawat-news-hld3700037199","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक वर्ष के दौरान किए जाने वाले कार्यो पर विचार विमर्श किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक वर्ष के दौरान किए जाने वाले कार्यो पर विचार विमर्श किया
विज्ञापन
बनबसा के बमनपुरी में खुली बैठक में ग्रामीणों को जानतारी देते विभागीय कर्मी।
- फोटो : TANAKPUR
विकासखंड बाराकोट के काकड़ खतेड़ी ग्राम पंचायत की पहली खुली बैठक में एक वर्ष के भीतर किए जाने वाले कार्यों पर चर्चा की गई। इस मौके पर ग्रामीणों को राज्य सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।
शनिवार को पंचायत घर में ग्राम प्रधान पूजा अधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य अतिथि ज्येष्ठ प्रमुख नंदाबल्लभ बगौली थे। ग्राम पंचायत विकास विकास अधिकारी सचिन उपाध्याय और प्रवीण भट्ट ने बताया कि बैठक का उद्देश्य लोक योजना अभियान, सबकी योजना सबका विकास कार्यक्रम के तहत आगामी वित्त वर्ष के लिए 14वां वित्त, राज्य वित्त की कार्य योजना तैयार करना है।
बताया कि वर्ष 2020-21 में मनरेगा की कार्य योजनाओं का चयन कर मिशन अंत्योदय सर्वे का सत्यापन करना है। इस मौके पर जन्म मृत्यु पंजीकरण की जानकारी दी गई। बैठक में शिवराज सिंह, नवीन सिंह, जगत सिंह अधिकारी, दीवान सिंह, पुष्कर सिंह, चंद्र सिंह, नाथ लाल, ओम प्रकाश, जोगा राम, संजय कुमार, जोत सिंह, त्रिलोक सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
हुड्डी नदी से हो रहे भू कटाव रोकने की मांग
बनबसा (चंपावत)। बमनपुरी ग्रामसभा में आयोजित खुली बैठक में ग्रामीणों ने हुड्डी नदी से हो रहे भू कटाव रोकने और जंगली जानवरों से सुरक्षा को सोलर फैंसिंग लगाने की मांग उठाई। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय ने ग्रामीण विकास को ढाई लाख रुपये देने की घोषणा की।
ग्रामप्रधान भावना नेगी की अध्यक्षता और ग्राम पंचायत अधिकारी रीता बिष्ट के संचालन में हुई बैठक में समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन, राशन कार्ड, आवास योजना का लाभ, सोलर लाइटें, सीसी संपर्क मार्ग, राप्रावि की चहारदीवारीे, पंचायत घर का सौंदर्यीकरण, पौली हाउस बनवाने की मांग उठाई गई। कृषि विभाग एडीओ योगेंद्र चौधरी एवं उद्यान विभाग के बचीराम पांडेय ने ग्रामीणों को अपने विभागों की योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला ग्राम विकास अधिकारी तपन गड़कोटी, जिला पंचायत सदस्य पुष्कर कापड़ी, विधायक प्रतिनिधि महेश मुरारी, कनिष्ठ उपप्रमुख मोहन राजपूत, पूर्व प्रधान गिरधारी लाल, गंगा देवी, वार्ड सदस्य और ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
फोटो 18 टीएनपीबीएनबी 05 पी।
बस्तिया ग्राम पंचायत की खुली बैठक में दी योजनाओं की जानकारी
टनकपुर (चंपावत)। बस्तिया ग्राम पंचायत की बैठक में ग्रामीणों को विभिन्न विभागों से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई। ग्राम प्रधान कविता धौनी की अध्यक्षता व ग्राम पंचायत अधिकारी प्रेम चंद्र मौर्य के संचालन में हुई बैठक में जन्म-मृत्यु पंजीकरण और खाद्यान्न समेत विभिन्न योजनाओं और योजनाओं के लाभ के लिए लाभार्थियों की पात्रता शर्तों के बारे में बताया गया। इसके अलावा ग्राम पंचायत से संबंधित जीपीडीपी के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए गए। बैठक में जिला पंचायत सदस्य किरन देवी, ग्राम विकास अधिकारी जीवन गिरी, वार्ड सदस्य राम सिंह, मंज ओली, अनलि कुमार, रमेश राम, नारायण राम, केदार सिंह, निर्मला देवी, शांति देवी, माधवी देवी आदि मौजूद थे। संवाद
फोटो 19 टीएनपी 10 पी।

बाराकोट के काकड़ खतेड़ी की पहली खुली बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा करते ग्रामीण।- फोटो : LOHAGHAT