फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   civic aminities

छतार वार्ड सुविधाओं का अभाव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
civic aminities
चंपावत का छतार वार्ड। - फोटो : CHAMPAWAT
2013 में नगर पंचायत से उच्चीकृत हो चंपावत नगर पालिका बना और इसमें छतार को शामिल किया। तब लगा कि यहां विकास का सूर्योदय होगा लेकिन छह साल बाद भी पालिका का पहला वार्ड विकास में अग्रणी नहीं हो सका है। छिटपुट काम तो हुए लेकिन काफी काम बाकी है। यहां तक कि पथ प्रकाश का भी पुख्ता प्रबंध नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

दो हजार से अधिक आबादी वाले छतार वार्ड में डीएम, एसपी, सीडीओ सहित तमाम जिला स्तरीय अफसरों के आवास तो हैं ही लेकिन इसकी सबसे बड़ी पहचान 1965 में पाक से हुए युद्ध में शहीद हुए शिरोमणि चिल्कोटी से है। शहीद की धर्मपत्नी और परिवार यहीं रहते हैं।
विज्ञापन

नगर निकाय में नई बसावट वाले इस वार्ड की घनी आबादी से विकास में तेजी होनी चाहिए थी लेकिन नियमित रूप से सफाई न होने से लेकर पथ प्रकाश से अछूते इलाकों में अंधेरे को दूर करने का इंतजाम नहीं हो सका है। पार्क का काम भी अभी लटका हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे होने के बावजूद विकास की सुस्त गति लोगों को नहीं भाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छतार में वर्षों पूर्व महिला अस्पताल था जो अब बंद हो चुका है। इस भवन का उपयोग विभाग के दूसरे कार्यों के लिए हो रहा है। लगातार बढ़ रही आबादी के चलते यहां फिर से अस्पताल शुरू होना चाहिए। गिरीश पांडेय।
विकास के कई काम हुए हैं, लेकिन पथ प्रकाश की अभी कमी है। लिहाजा वार्ड के सभी इलाकों में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था होनी चाहिए। इससे अपराध पर भी रोकथाम होती है। लोकमणि पंत, एबीएसए।

क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत हैं। शहीद शिरोमणि चिल्ड्रन पार्क में पालिका ने दो शौचालय बनाए हैं। कलक्ट्रेट रोड से डड़ा तक रास्ता निर्माण, सफाई पर खास ध्यान दिया गया है। लोकेश पुनेठा, सभासद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed