फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Civic aminities

तय समय में शिकायतों का संज्ञान नहीं लिया तो होंगे दंडित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Civic aminities
चंपावत में सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक में मौजूद अधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का तय समय पर संज्ञान न लेने वाले अधिकारियों को सूचना अधिकार अधिनियम व सेवा के अधिकार के तहत दंडित किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को जिला सभागार में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए डीएम एसएन पांडेय ने कहा कि दंडित होने से बचाव के लिए अधिकारी मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का तय समय 7 दिन का इंजतार न करते हुए 24 से 48 घंटे के बीच समाधान करें।
विज्ञापन

सीएम हेल्पलाइन के तकनीकी सहायक तनुज रावल ने बताया राजस्व विभाग के पास विभिन्न स्तर पर 19, शिक्षा व परिवहन निगम के पास 6-6, श्रम विभाग के पास 7, वन विभाग के पास 4, पंचायतराज के पास 3 कुल 81 शिकायतें लंबित हैं जिस पर डीएम ने नाराजगी जताई और अधिकारियों को पूरी संजीदगी के साथ नियमानुसार, गुणवत्तापूर्ण समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में डीएफओ केएस बिष्ट, एसडीएम अनिल गर्ब्याल, शिप्रा जोशी, आरसी गौतम, सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी, एसटीओ हेमेंद्र प्रकाश गंगवार, डीडीओ एसके पंत, सीईओ आरसी पुरोहित सहित खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।

शराब के ओवर रेट होने की शिकायत
चंपावत। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शराब के ओवर रेट होने, बीपीएल में नाम गलत दर्ज होने, आपदा से धनराशि दिलाने, अवैध निर्माण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना में नाम दर्ज कराने, अनुसूचित जाति के भूमिहीन होने पर भूमि उपलब्ध कराने, विद्यालय का नाम परिवर्तन करने, कोटिकरण गलत होने, शौचालय निर्मित करने, पेयजल लाइन ठीक कराने, परिवहन विभाग में डीजल चोरी करने वालों पर कोई कार्रवाई न होने, बस में अभद्रता, बाईपास में बसों को न रोकने संबंधी शिकायतें दर्ज कराई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed