फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   civic aminities

आखिर छठें दिन हुआ लोहाघाट कूड़े का निस्तारण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
civic aminities
लोहाघाट बाजार से छह दिनों से डंप कूड़े की सफाई करवाते चेयरमेन गोविंद वर्मा। - फोटो : LOHAGHAT
नगर के कूड़े का पांच दिन बाद पुलिस की मौजूदगी में निस्तारण हो सका। कलीगांव और राईकोट गांव के लोगों के विरोध के बीच निर्माणाधीन ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा फेंका गया। विरोध की आशंका के मद्देनजर पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त किया गया था। इसके चलते क्रमिक अनशन पर बैठे किसी भी ग्रामीण ने कूड़ा फेंके जाने का विरोध नहीं किया। अब सोमवार से व्यापारी आंदोलन नहीं करेंगे।
विज्ञापन

रविवार सुबह एसडीएम आरसी गौतम, तहसीलदार अबरार अहमद, थानाध्यक्ष मनीष खत्री, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा की मौजूदगी में नगर पंचायत ने जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों को एकत्र करना शुरू किया।
विज्ञापन

आठ वाहन कूड़ा ट्रंचिंग ग्राउंड में डाला गया। इससे नगर क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली। नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने बताया कि नगर पंचायत को लीज पर मिली 20 नाली भूमि का सीमांकन होने के बाद टिन से चहारदीवारी का निर्माण किया जा रहा है। कूड़े के चलते ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की दिक्कतें न हों, इसके इंतजाम किए जा रहे हैं। इस दौरान दरोगा देवेंद्र मेहता, भुवन उपाध्याय, राजस्व उप निरीक्षक ऋषभ कुमार, आरसी पंगरिया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम की पहल के बाद फेंका जा सका कूड़ा
लोहाघाट (चंपावत)। कलीगांव और राईकोट के ग्रामीणों के विरोध के चलते नगर के कूड़े का निस्तारण न होने से लोगों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए डीएम ने प्रशासनिक अधिकारियों, ग्रामीणों और नगर पंचायत के साथ वार्ता की। उनकी इस पहल के बाद रविवार को कूड़ा फेंके जाने की राह निकली। लोनिवि विश्रामगृह में डीएम एसएन पांडेय, एसपी धीरेंद्र गुंज्याल, एडीएम टीएस मर्तोलिया और एसडीएम आरसी गौतम ने कूड़े के निस्तारण को लेकर ग्रामीणों को वार्ता के लिए बुलाया।
देर तक चली वार्ता में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भूपाल सिंह मेहता, निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख योगेश मेहता से कूड़े के निस्तारण के संबंध में बात की गई। कहा कि नगर में गंदगी और महामारी की आशंका के मद्देनजर तत्काल कूड़े का निस्तारण जरूरी है। वार्ता में ईओ कमल कुमार, चेयरमैन गोविंद वर्मा, प्रहलाद सिंह मेहता आदि थे।
जारी रहा ग्रामीणों का अनशन
लोहाघाट (चंपावत)। फर्नहिल मेलाखाल में निर्माणाधीन ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा डाले जाने का विरोध कर रहे कलीगांव और राईकोट के ग्रामीणों का क्रमिक अनशन छठे दिन भी जारी रहा। कूड़े के विरोध में कलीगांव में हुई ग्रामीणों की बैठक में एक स्वर में पंचायती चुनाव का बहिष्कार करने की बात कही। रविवार को निर्माणाधीन ट्रंचिंग ग्राउंड के समीप धरने पर बैठे पंकज मेहता, बलवंत मेहता, सूरज मेहता, शिव शक्ति पुजारी, देवेंद्र पुजारी, सुनील राय, भुवन मेहता, नरेंद्र मेहता, मदन पुजारी, डीएस पुजारी, कुंदन मेहता, दरबान मेहता, अनिल बोहरा, संदीप सिंह, गोपाल पुजारी, प्रशांत राय आदि ग्रामीणों का कहना था कि वह एक सूत्री मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से क्रमिक अनशन कर रहे हैं।
कहा कि वे ट्रंचिंग ग्राउंड में नगर का कूड़ा डालने के लिए नगर पंचायत और प्रशासन से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेंगे। ग्रामीणों का कहना था कि वे पहले से ही ट्रंचिंग ग्राउंड का विरोध कर रहे थे और आगे भी करते रहेंगे। ग्रामीणों ने अनसुनी होने पर पंचायत चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी।
तुम हमारे घोटाले की फाइल दबाओ और हमारे घर कूड़ा डाल लो...
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मैसेज, पुलिस ने दो लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा
लोहाघाट (चंपावत)। तुम हमारे घोटाले की फाइल दबाओ और हमारे घर कूड़ा डाल लो... मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। रविवार सुबह पुलिस प्रशासन ने नगर के कूड़े को फर्नहिल में निर्माणाधीन ट्रंचिंग ग्राउंड में डलवाया। प्रशासन का ये कदम कुछ लोगों को नागवार लगा। कुछ लोगों ने गांव के दो नेताओं पर प्रशासन से मिलीभगत कर ग्रामीणों को मोहरा बनाने संबंधी आरोप लगाते हुए एक संदेश सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कुछ ही देर में यह संदेश लोगों के मोबाइलों पर फैल गया।

यह संदेश काफी वक्त तक चर्चा में रहा। संदेश वायरल होने की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। थानाध्यक्ष मनीष खत्री ने बताया कि संदेश वायरल करने वाले दो लोगों को थाने में बुलाया गया। बाद में दोनों लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। एसओ ने बताया कि अगर उक्त व्यक्तियों द्वारा भविष्य में इस प्रकार के मैसेज वायरल किए गए तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed