{"_id":"5d77da238ebc3e93db1199b8","slug":"civic-aminities-champawat-news-hld356181520","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहाघाट से कूड़ा लाकर चंपावत में डंप करने से रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहाघाट से कूड़ा लाकर चंपावत में डंप करने से रोष
विज्ञापन
लोहाघाट में पिथौरागढ़ मार्ग में लगा कूड़े का ढेर।
- फोटो : LOHAGHAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की नगर पंचायत लोहाघाट की ओर से चोरी छिपे कूड़ा चंपावत में फेंके जाने का मामला सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन और नगरपालिका से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यह सिलसिला बंद नहीं हुआ तो चंपावत के लोग सड़क पर उतरेंगे।
सोमवार देर शाम साढ़े छह बजे के आस-पास नगर पंचायत लोहाघाट से कूड़ा लेकर आए वाहन ने गुपचुप तरीके से ललुवापानी रोड पर सेलाखोला के पास कूड़ा फेंक दिया। इसी स्थान पर नगर पालिका चंपावत भी कूड़ा निस्तारण करती है। सनी वर्मा, कैलाश अधिकारी, व्यापार संघ अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा, दीपक तड़ागी, राजेश जोशी, रोहित बिष्ट आदि ने बताया कि कूड़ा फेंकने के बाद वाहन वापस लौट गया।
इसके विरोध में मंगलवार को लोगों में आक्रोश देखा गया। लोगों ने इस मामले को बुधवार को डीएम के सामने उठाने का निर्णय लिया है। लोगों का कहना है कि एक नगर निकाय का कूड़ा दूसरे निकाय में फेंकना न केवल गैरकानूनी है बल्कि मानवीय मूल्यों के खिलाफ भी है। नगर पंचायत अध्यक्ष लोहाघाट गोविंद वर्मा ने बताया कि बिना उनकी जानकारी के सफाई कर्मियों ने कूड़ा उठाकर चंपावत के सेलाखोला डंपिंग जोन में डाल दिया। कर्मचारियों को भविष्य में ऐसा न करने को कहा गया है।
विज्ञापन
नगर पालिका ने शुरू की निगरानी
चंपावत। लोहाघाट से कूड़ा चंपावत में फेंके जाने का मामला सामने आने के बाद नगर पालिका ने कूड़ा डंपिंग जोन के आस पास निगरानी शुरू कर दी है। पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा ने बताया कि बुधवार को इस संबंध में जिलाधिकारी से मुलाकात की जाएगी।
मेरे संज्ञान में अभी यह मामला नहीं आया है। यदि ऐसी कोई घटना हुई है तो संबंधित पक्षों से वार्ता की जाएगी। त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, एडीएम, चंपावत।
इसलिए चंपावत में फेंका गया लोहाघाट का कूड़ा
चंपावत। लोहाघाट शहर का कूड़ा सोमवार रात को चंपावत के खेतीखान रोड स्थित कूड़ाघर में फेंका गया। इससे चंपावत के लोगों में भी नाराजगी है। बीते एक सप्ताह से लोहाघाट में कूड़े के निस्तारण की समस्या बढ़ गई है। लोहाघाट का कूड़ा चंदाखाल में अधूरे पड़े ट्रंचिंग ग्राउंड में फेंका जाता था लेकिन वहां के ग्रामीणों के विरोध के चलते वन विभाग ने चंदाखाल में कूड़ा फेंकने पर रोक लगा दी गई। इसके बाद लोहाघाट शहर के कूड़े को फेंकने के लिए नगर पंचायत की कूड़ा गाड़ी चंपावत आई। इसकी भनक लगने पर अब यहां भी विरोध तय है।
लोहाघाट में जगह-जगह कूड़े के ढेर
लोहाघाट (चंपावत)। शहर में कई स्थानों पर कूड़ा न उठने से लोगों ने नाराजगी जताई है। कूड़े की दुर्गंध से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने नगर पंचायत से जल्द कूड़े का निस्तारण करने की मांग की है।
लोहाघाट का कूड़ा चंदाखाल के निर्माणाधीन ट्रंचिंग ग्राउंड में फेंके जाने पर कलीगांव के लोगों की आपत्ति की थी। इसके बाद वन विभाग ने भी कूड़े को हरियाली के आसपास फेंकने पर रोक लगा दी। इसके चलते कूड़ा निस्तारण की समस्या बन गई है। पिथौरागढ़ मार्ग सहित कई स्थानों के लोगों का कहना है कि उनके मोहल्लों से करीब चार दिनों से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है जिससे दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
पिथौरागढ़ निवासी हरीश पंत, प्रकाश चंद्र, दिनेश चंद्र, नरेश चंद्र, प्रदीप खर्कवाल ने कहा कि पिछले चार दिनों से कूडा नहीं उठ रहा है। कूड़े से निकलने वाली दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाल बना हुआ है। इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों के अलावा दुकानदार भी परेशान हैं। लोगों ने नगर पंचायत से जल्द कूड़े का निस्तारण कराने की मांग की है। इस संबंध में नगर पंचायत के ईओ कमल कुमार से संपर्क करने पर फोन स्विच ऑफ होने से संपर्क नहीं हो सका।

चंपावत के ललुवापानी रोड में रात्रि अंधेरे में कूड़ा डालता लोहाघाट नगर पंचायत का वाहन।- फोटो : CHAMPAWAT