फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Christmas celebrated in Phulgadi Church

फूलगड़ी चर्च में धूमधाम से मनाया क्रिसमस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Christmas celebrated in Phulgadi Church
चंपावत के फूलगड़ी चर्च में क्रिसमस पर प्रस्तुति देते कलाकार। - फोटो : CHAMPAWAT
जिला मुख्यालय के दुधपोखरा छीड़ापानी में स्थित फूलगड़ी चर्च में क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल रहे।
विज्ञापन

बुधवार को क्रिसमस डे के अवसर पर प्रार्थना और गीतों के साथ प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन मनाया गया। सुबह से ही नगर के सैकड़ों लोग फूलगड़ी पहुंचे और एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। पास्टर सुरेंद्र सिंह ने दूरदराज से आए लोगों को विशेष प्रार्थना कराई। उन्होंने लोगों को ईसा मसीह के प्रवचन सुनाए। लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी।
विज्ञापन

इससे पहले मंगलवार की रात प्रार्थना सभा का आयोजन कर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। रात्रि में 12 बजे कैंडल जलाकर और केक काटकर प्रभु ईशु का जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान क्रिसमस कैरोल गाया गया। इस अवसर पर कोतवाल धर्मवीर सोलंकी, संगीता, आराधना, संजय सिंह, योगेश सिंह, अंकिता, आशीष, प्रियंका सिंह, निर्मल कार्यक्रम प्रस्तुत किए आदि मौजूद रहे। इधर चाय विकास बोर्ड के प्रबंधक डेसमंड बर्कबिक के छीड़ापानी स्थित आवास में भी क्रिसमस धूमधाम से मनाया। कई लोग उनके घर क्रिसमस मनाने पहुंचे।

चंपावत में क्रिसमस पर्व में सांताक्लाज का रूप धरे बाप और बेटा।

चंपावत में क्रिसमस पर्व में सांताक्लाज का रूप धरे बाप और बेटा।- फोटो : CHAMPAWAT

क्रिसमस डे पर टनकपुर के मेथोडिस्ट चर्च में विशेष प्रार्थना सभा में शामिल ईसाई धर्म के अनुयायी।

क्रिसमस डे पर टनकपुर के मेथोडिस्ट चर्च में विशेष प्रार्थना सभा में शामिल ईसाई धर्म के अनुयायी।- फोटो : TANAKPUR

क्रिसमस डे कार्यक्रम में टनकपुर के मेथोडिस्ट चर्च में युवा।

क्रिसमस डे कार्यक्रम में टनकपुर के मेथोडिस्ट चर्च में युवा।- फोटो : TANAKPUR

चंपावत के फूलगड़ी चर्च में प्रार्थना सभा में मौजूद लोग।

चंपावत के फूलगड़ी चर्च में प्रार्थना सभा में मौजूद लोग।- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed