{"_id":"63ab387f3fd0cd0ca6550244","slug":"chilled-weather-in-tanakpur-tanakpur-news-hld4867113137","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: टनकपुर-बनबसा में छाई कोहरे की चादर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: टनकपुर-बनबसा में छाई कोहरे की चादर
विज्ञापन
टनकपुर तुलसी राम चौराहे के पास रात नौ बजे अलाव से ठंड दूर करता ई-रिक्शा चालक। संवाद
- फोटो : TANAKPUR
टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। क्षेत्र में मंगलवार तड़के घना कोहरा छाने से क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। टनकपुर का अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा। टनकपुर पालिका ने कई जगह अलाव की व्यवस्था की है लेकिन रैनबसेरे का इंतजाम नहीं हुआ है।
टनकपुर पालिका के ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी ने बताया कि ठंड से बचाव के लिए टनकपुर में रोडवेज, रेलवे स्टेशन, शारदा घाट, शहर के मुख्य चौराहे पर अलाव की व्यवस्था की गई है। रैनबसेरे की व्यवस्थाएं बुधवार से बहाल होंगी। ठंड बढ़ने से अस्पतालों में जुकाम, बुखार, निमोनिया के रोगियों की संख्या बढ़ गई है। सीएमएस डॉ. घनश्याम तिवारी ने बताया कि ओपीडी में करीब 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
दो दिन पहले भी हल्का कोहरा और ठंड बढ़ने के बावजूद बनबसा में अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। जिला पंचायत सदस्य पुष्कर दत्त कापड़ी, फागपुर के प्रधान हर्ष बहादुर चंद, देवीपुरा के प्रधान दीपक प्रकाश चंद, बमनपुरी की प्रधान भावना नेगी, बनबसा की प्रधान सुमन चंद, पचपकरिया के प्रधान महेश मुरारी, पूर्व बीडीसी सदस्य जसवंत सिंह बसेड़ा, प्रेम सिंह ज्याला आदि ने ग्रामीण स्तर पर अलाव जलाने की मांग की है। नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू अग्रवाल ने बताया कि क्षेत्र में अलाव की व्यवस्था की जा रही है।