फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   children's festival in tanakpur

Champawat News: तीरंदाजी में जीते पंकज

Wed, 15 Nov 2023 09:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 15 Nov 2023 09:13 PM IST
विज्ञापन
children's festival in tanakpur
टनकपुर (चंपावत)। कार्की फार्म वेलफेयर सोसायटी ने बाल महोत्सव मनाया। इसमें बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। कार्यक्रम का शुभारंभ एनएचपीसी के बनबसा स्थित टनकपुर पावर स्टेशन के मुखिया महाप्रबंधक राजिल व्यास ने किया। सोसायटी के अध्यक्ष नवल किशोर तिवारी ने सभी को नशा उन्मूलन की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


प्रतियोगिताओं को एनएचपीसी ने प्रायोजित किया। लेमन रेस में अर्पित पांडे, अभिनव राणा, शिवांश जोशी, तीरंदाजी में पंकज सिंह मेहरा, मनस्वी बोहरा, रुद्रांश, म्यूजिकल चेयर में निवेदिता, मनस्वी बोहरा, अवनी जोशी, चित्रकला में मयंक भट्ट, ईशान भट्ट, गुंजन पांडेय, सामान्य ज्ञान में मयंक भट्ट, मुकेश बिष्ट, निर्मल बिष्ट, भाषण में शौर्य परवाल, शुभम महर, पलक इजरवाल, शतरंज में मयंक भट्ट, शौर्य परवाल, यतिन भट्ट क्रमशः पहले तीन स्थानों पर रहे।
विज्ञापन

सोसायटी के सचिव रविंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष कुशल सिंह राणा और सुरेश कुमार ने संचालन किया। वहां एनएचपीसी के उपमहाप्रबंधक रजब हुसैन, डीएस राव, सुदर्शन कुमार, आलोक पाठक, पवन कुमार, राकेश कुमार, सुरेश कुमार, पुस्तक मेला समिति के अनिल चौधरी आदि थे। सोयायटी की उपाध्यक्ष रेखा साहू, जगदीश चंद्र जोशी, धीरज बोहरा, राजेश कुमार, मदन बुराठी, गोदावरी देवी, सोनू शर्मा आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed