{"_id":"66bf90526759331c7a01d312","slug":"children-of-villages-bordering-nepal-received-the-gift-of-vehicle-on-independence-day-champawat-news-c-229-1-shld1026-111689-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: नेपाल सीमा से लगे गांवों के बच्चों को स्वतंत्रता दिवस पर मिली वाहन की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: नेपाल सीमा से लगे गांवों के बच्चों को स्वतंत्रता दिवस पर मिली वाहन की सौगात
Fri, 16 Aug 2024 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 16 Aug 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट के दूरस्थ भारत नेपाल सीमा पंचेश्वर क्षेत्र में सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए वाहन का शु
लोहाघाट (चंपावत)। भारत नेपाल सीमा के पंचेश्वर क्षेत्र से लगे गांवों के स्कूली बच्चों को स्वतंत्रता दिवस पर वाहन की सौगात मिली है। सरकारी स्तर पर मिले वाहन से स्कूली बच्चे जीआईसी विविल में पहुंचे। वाहन की सुविधा मिलने पर अभिभावकों और छात्र छात्राओं ने ने खुशी जताकर मिठाई बांटी। जीआईसी विविल में जिला खान अधिकारी चित्रा जोशी और भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक ने स्कूल को मिले दो वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जिला उपाध्यक्ष पाठक ने बताया कि नेपाल सीमा से लगे पंचेश्वर क्षेत्र के जीआईसी विविल में करीब 35 छात्र छात्राएं प्रतिदिन 28 किलोमीटर पैदल चलकर पढ़ने के लिए आते हैं। अब छात्र-छात्राओं को पैदल स्कूल नहीं आना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि वाहन की सुविधा जिला खनिज न्यास से मिली है। वाहन सुविधा मिलने के बाद पूरे में क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष पाठक, जिला पंचायत सदस्य प्रीति पाठक, सीएम पुष्कर सिंह धामी और डीएम नवनीत पांडेय का आभार जताया। इस मौके पर ग्राम प्रधान खाईकोट गंगा देवी, पूर्व प्रधान आनदेव पंत, गणेश सिंह, होशियार सिंह, श्याम पंत, गणेश पंत, खीमानंद सुतेड़ी, युगल धौनी, देवेंद्र अधिकारी, प्रेम बल्लभ, लक्ष्मी दत्त आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- --
अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी खबर
चंपावत। अमर उजाला समाचार पत्र ने मई माह में प्रमुखता से पंचेश्वर क्षेत्र की खबर को प्रमखुता से प्रकाशित किया था। पढ़ाई के लिए 28 किमी की दौड़ लगाते हैं बच्चे शीर्षक से खबर को प्रकाशित किया था। इसके बाद जनप्रतिनिधियों और प्रशासन ने इसका संज्ञान लेते हुए बच्चों के लिए वाहन की व्यवस्था की। वाहन मिलने के बाद अभिभावकों ने अमर उजाला और सीएम पुष्कर सिंह धामी, डीएम नवनीत पांडे और सीईओ एमएस बिष्ट, जनप्रतिनिधि मोहित पाठक का आभार जताया है।