{"_id":"5ccdd5bbbdec2207292551ff","slug":"children-express-the-affection-of-mother-on-poster","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के स्नेह को सैकड़ों विद्यार्थियों ने पोस्टर पर उकेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां के स्नेह को सैकड़ों विद्यार्थियों ने पोस्टर पर उकेरा
Sat, 04 May 2019 11:41 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो बनबसा (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो बनबसा (चंपावत)।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Sat, 04 May 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
बनबसा मैक्स्टन स्कूल में मदरडे पर पोस्टर बनाते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
मदर- डे पर मैक्सटन स्ट्रांग स्कूल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों ने पोस्टर बनाकर मां के प्रति अपना स्नेह जताया। इस मौके पर पोस्टर मेकिंग में मैक्स्टन स्कूल बनबसा की पिंकी सिंह और नंदा कान्वेंट टनकपुर की छात्रा सिवान सिंह ने बाजी मारी।
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के चेयरमैन क्लिफ्टन शिप्वे ने किया। पोस्टर मेकिंग में मैक्स्टन स्कूल की पिंकी सिंह और नंदा कान्वेंट की सिवान सिंह ने पहला, पूर्णागिरि इंटर कालेज बनबसा के योगेश कश्यप और नोजगे खटीमा के गोविंदा गोयल ने दूसरा, डायनेस्टिक मार्डन स्कूल छिनकी के आशुतोष कश्यप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्ड बनाने में शहीद उत्तम चंद विद्या मंदिर की छात्रा हिमानी बोरा, नोजगे पब्लिक स्कूल खटीमा की अदिति शर्मा और ग्लोरियस एकेडमी की अंशिका देवल क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे।
विज्ञापन
लेटर राइटिंग में मैक्स्टन स्कूल की खुशी टम्टा और प्रियांशु गुप्ता ने पहला, विवेकानंद विद्या मंदिर टनकपुर के करन ने दूसरा, मैक्स्टन स्कूल की दीक्षा गुप्ता और नोजगे खटीमा की याशिका सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कविता लेखन में नोेजगे पब्लिक स्कूल खटीमा के सैफ अंसारी, नेहा बोरा, शिवांगी मौर्या और कल्पित कौर पहले तीन स्थानों पर रहे।
विज्ञापन
निर्णायक की भूमिका बीएड कालेज की प्रवक्ता दीक्षा थपलियाल, अमेरिका से आए जान मार्शल, पूर्णिमा, सुरेश चंद्र जोशी, सेवानिवृत्त शिक्षाधिकारी गिरीश चंद्र बिष्ट ने निभाई। प्रतियोगिताओं में बनबसा, टनकपुर, खटीमा, चकरपुर, छिनकी के स्कूलों से आए 800 बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के सफल संपादन में स्कूल के सचिव युजिन जार्ज, प्रधानाचार्य डेविड चिरागदीन, प्रबंधक गिरीश जोशी आदि ने सहयोग दिया।