फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Child Welfare Committee reached the school and took information about the incident

बाल कल्याण समिति ने विद्यालय पहुंचकर ली घटना की जानकारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Child Welfare Committee reached the school and took information about the incident
लोहाघाट के राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में छात्र छात्राओं और शिक्षकों के साथ बैठक करते बाल कल्या? - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में छात्रों के जबरन बाल काटने और उनके साथ वार्डन की ओर से की गई मारपीट मामले का बाल कल्याण समिति ने संज्ञान लिया है। समिति ने छात्रों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर छात्र-छात्राओं की समस्याओं को सुनने के साथ उन्हें दूर करने पर मंथन किया। समिति ने हॉस्टल में छात्र-छात्राओं को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता, उनके आवास, स्वच्छता और पेयजल की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सुधीर शाह ने छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों से विगत दिवस हुए विवाद की जानकारी ली। उन्होंने बाल कल्याण समिति के उद्देश्यों के बारे में बताया। समिति के सदस्य राजू गड़कोटी ने छात्र-छात्राओं को जागरूक रहते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। समिति की महिला सदस्य आनंदी अधिकारी ने बालिकाओं के साथ बैठकर उनकी परेशानियों को जानने का प्रयास किया। समिति ने वार्डन महेंद्र सिंह घरती के साथ भी वार्ता की। बैठक में प्रधानाचार्य गोपाल राम आर्य, शिक्षक दिनेश जोशी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed