चंपावत। रीड्स संस्था की ओर से संचालित चाइल्ड हेल्पलाइन के कार्यों की ऑनलाइन समीक्षा की गई। इस बैठक में हेल्पलाइन के उत्तराखंड प्रभारी शंकरानंद झा ने ऑनलाइन बैठक में 2019-20 में किए गए कार्यों को सराहा। उन्होंने दूरदराज में भी चाइल्ड हेल्पलाइन के टोलफ्री नंबर 1098 की जानकारी पहुंचाने को कहा।
हेल्पलाइन के जिला समन्वयक संतोषी ने बताया कि चंपावत की टीम ने पिछले साल लापता बच्चों से संबंधित आईं 79 कॉलों का निस्तारण किया। प्रदेश प्रभारी ने बताया कि बाल श्रम के प्रकरण चिह्नित होते हैं, तो तत्काल कार्रवाई भी जरूरी है। बैठक में टीम की सदस्या जानकी राणा, प्रकाश चंद्र, ललिता बोहरा, सीमा देवी, अर्चना लोहनी, मीरा रावत, शैलजा गड़कोटी, काउंसलर पूजा लोहनी, जनक चंद आदि थे।