फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Chief Minister expressed condolences to former MLA's house

मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक के घर पहुंच शोक संवेदना जताई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister expressed condolences to former MLA's house
फोर्ती में पूर्व विधायक केसी पुनेठा की बेटी कविता को ढाढ़स बंधाते सीएम रावत। - फोटो : CHAMPAWAT
लोहाघाट (चंपावत)। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने बृहस्पतिवार को पूर्व विधायक स्व. केसी पुनेठा के पैतृक गांव फोर्ती पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री रावत हेलीकॉप्टर के जरिये सुबह 9:20 लोहाघाट के फोर्ती गांव में बनाए गए हेलीपैड पहुंचे। सशस्त्र पुलिस की गारद ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। वहां से वह कार से पूर्व विधायक स्व. केसी पुनेठा के फोर्ती स्थित आवास पर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में ढ़ाढस बंधाते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

उन्होंने पूर्व विधायक के पुत्र मयंक पुनेठा और पुत्री कविता के साथ ही अन्य परिजनों के साथ बातचीत की और पूर्व विधायक के साथ बिताए गए समय को याद किया। बताते चलें कि पूर्व विधायक केसी पुनेठा का लंबी बीमारी के बाद 23 सितंबर को निधन हो गया था। स्व. पुनेठा अविभक्त यूपी में 1991 और 1996 में दो बार विधायक रह चुके थे। वह भाजपा के कद्दावर नेताओं में गिने जाते थे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ शोक संवेदना जताने वालों में चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी, राज्य सहकारिता परिषद के उपाध्यक्ष हयात सिंह माहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक पाठक, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली, नरेश करायत, मंडल अध्यक्ष महेश बोहरा, मंडी समिति अध्यक्ष रामदत्त जोशी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित पाठक, जिला पंचायत सदस्य विजय बोहरा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत, मुकेश महराना, जिला पंचायत उपाध्यक्ष एलएम कुंवर, कैलाश अधिकारी, मुकेश कलखुड़िया, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना प्रेस वार्ता के हेलीपैड के लिए रवाना हुए सीएम
लोहाघाट (चंपावत)। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सूक्ष्म कार्यक्रम के तहत फोर्ती गांव पहुंचे। इस दौरान वहां प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया का जमावड़ा लगा हुआ था। सीएम बिना प्रेस वार्ता किए ही कार में सवार होकर हेलीपैड के लिए रवाना हो गए। हालांकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने पत्रकारों से वार्ता की। पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक केसी पुनेठा के निधन को पार्टी और क्षेत्र के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। संवाद
फोर्ती गांव में पहली बार बनाया गया अस्थायी हेलीपैड
लोहाघाट (चंपावत)। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर फोर्ती गांव में पहली बार अस्थायी हेलीपैड बनाया गया था। हेलीकाप्टर की लैंडिंग के दौरान धूल का गुबार न उठे इसके लिए फायर ब्र्रिगेड की ओर से हेलीपैड और रास्ते पर पानी का छिड़काव किया गया था। संवाद
सीएम को ज्ञापन देने पहुंचे विभिन्न संगठनों के लोग
लोहाघाट (चंपावत)। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के निजी दौरे पर फोर्ती गांव आने की सूचना पर सुबह से उन्हें ज्ञापन देने के लिए विभिन्न संगठनों के लोग वहां पहुंचे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के अलावा कर्मचारी संगठनों की ओर से भी सीएम को ज्ञापन सौंपे गए। संवाद
कार्यकर्ताओं ने उड़ाई सामाजिक दूरी की धज्जियां
लोहाघाट (चंपावत)। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जहां पुलिस प्रशासन की ओर से सामाजिक दूरी का कड़ाई से पालन किए जाने का प्रयास किया गया था। वहीं सीएम के पहुंचते ही कार्यकर्ता सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ाते नजर आए। संवाद
फोटो 01 सीपीटी 12 पी।
मानस डेरी का निरीक्षण कर आगंतुक पंजिका में किए हस्ताक्षर
चंपावत। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पूर्व विधायक स्वर्गीय केसी पुनेठा की ओर से अपने पैतृक गांव में चलाए गए मानस डेरी फार्म का निरीक्षण किया। उन्होंने डेरी फार्म की सराहना करते हुए मानस डेरी की आगंतुक पंजिका में हस्ताक्षर भी किए।
पूर्व विधायक ने वर्ष 2010 में सक्रिय राजनीति छोड़ कर अपने पैतृक गांव में डेरी व्यवसाय और कृषि कार्य शुरू किया था। फोर्ती गांव में खोली गई मानस डेरी वर्तमान में क्षेत्र की महिलाओं को रोजगार से जोड़कर उनकी आजीविका बढ़ाने का काम कर रही है। इस डेरी से सैकड़ों महिलाएं जुड़ी हुईं हैं, जो यहां प्रतिदिन लगभग 600 लीटर दूध बेचती हैं। डेयरी में रखी गई आधुनिक मशीनों से तैयार पनीर, खोया व घी की लोहाघाट सहित चंपावत के बाजार में काफी खपत भी हो रही है।

यही नहीं पूर्व विधायक ने गांव में एक निजी गोशाला भी खोली थी। इसमें 27 उन्नत नस्ल की दुधारू गायें हैं। इन गायों से प्रतिदिन लगभग 250 लीटर से अधिक तक दूध प्राप्त हो रहा है। पूर्व विधायक के पुत्र मयंक पुनेठा ने सीएम को बताया कि डेरी की गायों के लिए यहां हाइड्रोफोनिक तकनीक से चारा तैयार किया जाता है, जो एक सप्ताह में तैयार हो जाता है। हाइड्रोफोनिक तकनीक से चारा उगाने के लिए कम जमीन व कम पानी की जरूरत पड़ती है।

लोहाघाट के फोर्ती गांव की मानस डेरी के आगंतुक रजिस्टर में टिप्पणी लिखते मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र

लोहाघाट के फोर्ती गांव की मानस डेरी के आगंतुक रजिस्टर में टिप्पणी लिखते मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र - फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed