बनबसा (चंपावत)। यूपी सिंचाई विभाग के केनाल कॉलोनी मैदान में प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हो गया। टूर्नामेंट का शुभारंभ बीसूका जिला उपाध्यक्ष सुभाष थपलियाल ने किया।
उद्घाटन मुकाबला जीत चंदनी इलेवन ने अगले चक्र में प्रवेश किया।
केनाल कॉलोनी में आयोजित प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला बनबसा इलेवन व चंदनी इलेवन के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी कर बनबसा इलेवन ने 69 रन बनाए, जिसमें पियूष ने सर्वाधिक 16 रनों का योगदान दिया। चंदनी इलेवन के बालर अशोक ने तीन विकेट लिए। जवाब में चंदनी इलेवन ने छह विकेट के नुकसान पर विजयी लक्ष्य हासिल कर लिया उन्होंने 70 रन बनाए, जिसमें सर्वाधिक 20 रन विक्की के रहे। बनबसा इलेवन के गेंदबाज चंद, मनीष ने दो-दो खिलाड़ियों को आउट किया। इस मौके पर आयोजन कमेटी अध्यक्ष माखन कश्यप, रंजीत बिष्ट, किरन कुमार, मनीष कश्यप, उस्मान, वरिष्ठ खिलाड़ी दीपक भंडारी, योगेश तिवारी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष देव सिंह चौहान, रितिक कश्यप आदि थे।